Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो मंजिला छानी में लगी आग, 16 पशु जिंदा जले
  • देहरादून

दो मंजिला छानी में लगी आग, 16 पशु जिंदा जले

RNS INDIA NEWS 22/11/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  चकराता प्रखंड में लाखामंडल क्षेत्र की ग्रामसभा मौठी के खेड़ा मसौग में दो ग्रामीणों की दो मंजिला छानी में आग लग गई। जिसमें 16 पशु जिंदा जले गए। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, मानू पुत्र आसोजिया व पवन पुत्र घुसिया गुरुवार रात पशुओं को चारा-पत्ती देकर छानी से दो किलोमीटर दूर गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात उनकी दो मंजिला छानी में आग लग गई। शुक्रवार सुबह जब वह छानी पहुंचे तो उन्हें मामले का पता चला। छानी पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पर ग्रामीण भी वहां पहुंचे और उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना दी। राजस्व निरीक्षक लाखामंडल जया लाल शर्मा ने बताया कि छानी में आग की चपेट में आकर मानू की चार गाय, दो बैल, दो बछड़े तथा पवन की चार गाय, दो बैल और दो बछड़े जिंदा जलकर मर गए। इसके अलावा इनकी छानी के अंदर रखा अनाज, बिस्तर, बर्तन और अन्य जरूरी घरेलू सामान भी जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। राजस्व उपनिरीक्षक जियालाल शर्मा ने कहा कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर लिया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उच्च हिमालय क्षेत्र में आजीविका का अच्छा साधन बन सकता है अमेश
Next: विस अध्यक्ष ने की महासू देवता मंदिर हनोल में पूजा अर्चना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.