Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कालाढूंगी में हुए गोलीकांड का खुलासा, दो को जेल
  • नैनीताल

कालाढूंगी में हुए गोलीकांड का खुलासा, दो को जेल

RNS INDIA NEWS 21/11/2024
default featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।  कोटाबाग स्यात (देचौरी) गांव में बीते 13 नवंबर को जुआ खेलने के दौरान हुए गोलीकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने अवैध कट्टा बरामद कर कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई रमेश पंत ने बताया कि कप्तानगंज कोटाबाग निवासी मनोज रजवार ने तहरीर दी थी कि अज्ञात लोगों ने उसके चचेरे भाई विक्रम रजवार को गोली मारी है। जिसका एसटीएच हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसआई पंत ने बताया कि जांच में घायल विक्रम के बयान में खुलासा हुआ कि देचौरी में एक निर्माणाधीन भवन में सात लोग जुआ खेल रहे थे। घटनास्थल पर प्रदीप पांडे उर्फ मोंटू के पास अवैध कट्टा था। जो जुए में लोगों को डरा रहा था। विक्रम रजवार जुए में जीत गया। मोंटू और रितेश कुमार उर्फ बबली जुए में हार गए। इस बीच मोंटू ने कट्टे में कब राउंड डाला किसी को पता नहीं चला। तभी रितेश ने कट्टा अपने हाथ में लिया और जुआ जीते विक्रम पर फायर झोंक दिया। फायर विक्रम के पेट में लगा। एसआई ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापे मारे। बीते बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को देचौरी पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक कट्टा और खोखा भी बरामद किया है। एसआई पंत ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों पर झूमे लोग
Next: विश्व मत्स्य पालन दिवस: मत्स्य पालन में उत्तराखंड को मिला हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.