Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • ज्योर्तिमठ में येलो और ग्रीन केटेगरी के आवासीय भवनों को अस्थाई मरम्मत की मिली अनुमति
  • चमोली

ज्योर्तिमठ में येलो और ग्रीन केटेगरी के आवासीय भवनों को अस्थाई मरम्मत की मिली अनुमति

RNS INDIA NEWS 21/11/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  जनहित में ज्योर्तिमठ में ग्रीन और येलो केटेगरी के आवासीय भवनों की अस्थाई मरम्मत की अनुमति प्रदान कर दी गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इसके आदेश जारी किए है। ज्योर्तिमठ में अस्थाई मरम्मत की अनुमति इस शर्त और प्रतिबंध के साथ दी गई है कि आवासीय भवन में केवल मरम्मत का कार्य किया जाएगा तथा किसी प्रकार का नवनिर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। भवन स्वामी को इस आशय का शपथ पत्र भी देना होगा।  तहसील ज्योर्तिमठ सभागार में विगत 25 सितम्बर,2024 को मूल निवासी स्वाभिमान संगठन ज्योतिर्मठ और भू-धसाव प्रभावितों ने इसकी मांग प्रशासन के समक्ष रखी थी। पदाधिकारियों ने बताया था कि नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य बंद है। वर्ष 2023 में हुए भू-धंसाव से आवासीय भवनों पर भारी/आंशिक दरार आने के कारण भवनों को तकनीकी टीम द्वारा असुरक्षित/निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए उच्च जोखिम क्षेत्र के अन्दर एवं बाहर रेड केटेगरी में कुल 482 भवन, ब्लैक केटेगरी में कुल 34 भवन, यलो केटेगरी में कुल 442 तथा ग्रीन केटेगरी में 280 भवन रखे गए हैं। परन्तु तहसील स्तर स्तर से 217 परिवारों को ही उनके क्षतिग्रस्त/प्रभावित भवनों की पूर्ण धनराशि वितरित की गई है। अधिकांश भवनों को तकनीकी संबंधी विभिन्न कारणों से धनराशि वितरित नहीं की गई है और प्रभावित उन्हीं भवनों में निवास कर रहे हैं। प्रतिनिधियों ने आगामी शीत ऋतु में ठंड से बचाव हेतु आंशिक रूप से छत, खिडकी दरवाजे आदि की मरम्मत किए जाने की अनुमति प्रदान किए जाने का अनुरोध पत्र दिया गया था। जिलाधिकारी ने शीत ऋतु को देखते हुए जनहित में येलो और ग्रीन कैटेगरी के आवासीय भवनों में अस्थाई मरम्मत की अनुमति के आदेश जारी कर दिए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व मत्स्य पालन दिवस: मत्स्य पालन में उत्तराखंड को मिला हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार
Next: अनियंत्रित ट्रॉला बस्ती में घुसा, दो शौचालय और बाइक क्षतिग्रस्त

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.