Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा ने शुरू की नगर निगम व पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की तलाश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा ने शुरू की नगर निगम व पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की तलाश

RNS INDIA NEWS 21/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। केदारनाथ उपचुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा ने निकाय चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत नगर निगमों के मेयर और नगर पालिका में अध्यक्ष प्रत्याशियों के चयन का काम शुरू किया गया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्षों के साथ नगर निगम और नगर पालिका अध्यक्ष के संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की। सभी जिला संगठनों के साथ अलग अलग चर्चा के दौरान अलग अलग नामों को लेकर बातचीत की गई। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन से पहले पर्यवेक्षक जमीनी स्थिति का आंकलन कर रिपोर्ट देंगे और इसके साथ ही प्रत्याशियों के चयन से पूर्व सर्वे भी कराया जाएगा। इसके आधार पर ही प्रत्याशियों का पैनल तैयार होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी सभी निकायों एवं निगमों को एकतरफा जीतने की दृष्टि से तैयारियों को अंजाम दे रही है और जल्द ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

अलग- अलग वर्ग के सक्रिय दावेदारों पर हुई चर्चा
बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की गई। इसमें सीट के सभी सामाजिक, क्षेत्र एवं वर्गों को देखते हुए सक्रिय इच्छुक प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि तमाम सर्वे के बाद तैयार होने वाले पैनल को पार्लियामेंट्री बोर्ड के जरिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा और वहीं से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग की सुधरेगी दशा, जल्द शुरू होगा कार्य
Next: गंगी में ग्रामीणों का मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.