Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूके बोर्ड की हाई स्कूल के स्टेट टॉपर बने गौरव सकलानी
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

यूके बोर्ड की हाई स्कूल के स्टेट टॉपर बने गौरव सकलानी

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
15

नई टिहरी। उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में नई टिहरी विद्या मंदिर के छात्र गौरव सकलानी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जनपद सहित माता-पिता का नाम रोशन किया है। गौरव ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। गौरव के पिता कीर्ति दत्त सकलानी स्वजल में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। माता रीना देवी गृहणी हैं। गौरव दो भाई-बहन हैं। बहन गौरव से बड़ी हैं। गौरव ने बताया कि सफलता के पीछे उनके गुरुजनों व माता-पिता का हाथ है। साथियों का सहयोग भी उनके साथ रहा। सफलता के नियमित व कड़ी पढ़ाई के साथ ही सोशल मीडिया से दूरी बनाये रखी। सोशल मीडिया का यदि उपयोग किया भी तो अपनी पढ़ाई को मजबूत करने में उपयोग किया। सोशल मीडीया को उन्होंने पठन-पाठन में बाधक तो बताया, लेकिन कहा की दृढ़ इच्छा शक्ति से इसे अपने हित में भी प्रयोग किया जा सकता है। इंजीनिरिंग में जाने की गौरव ने इच्छा जताते हुये कहा कि आईआईटीयन बनना चाहते हैं। इंजीनियरिंग की मदद से देश सेवा करना चाहते हैं। माता-पिता ने बताया कि गौरव लगातार तीन-चार घंटे दिन में अपनी पढ़ाई करता था। नियमित व संयमित पढ़ाई ने सफलता पाने में साथ दिया।
प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने कहा कि विद्यालय में प्रतिमाह टेस्ट से आंकलन के बाद पढ़ाई में छात्रों के अनुसार पढ़ाई करवाई जाती है। प्रीबोर्ड के बाद बोर्ड परीक्षा के छात्रों से कठिन विषयों व पाठों का रिवीजन करवाकर तैयारी करवाई जाती है। पहली बार उनके विद्यालय का कोई छात्र प्रदेश में सर्वोच्च रैंक पर आया है। यह विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है बोर्ड परीक्षा में हर साल हमारे विद्यालय के छात्र छात्राएं मेरिट में स्थान लाते हैं। गौरव सकलानी ने पूरी लगन और मेहनत के साथ यह मुकाम हासिल किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फल विक्रेताओं से मारपीट की निष्पक्ष जांच हो
Next: आग लगने से एक तीन मंजिला भवन व दो रसोई घर जलकर राख

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.