Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आग लगने से एक तीन मंजिला भवन व दो रसोई घर जलकर राख
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

आग लगने से एक तीन मंजिला भवन व दो रसोई घर जलकर राख

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
rns featured image new

उत्तरकाशी। सीमांत ब्लॉक मोरी की बगांण पट्टी के थली ग्राम पंचायत के बुटोत्रा में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। जिससे तीन मंजिला भवन पूरी तरह जलकर राख हो गया। ग्रामीण आग को बुझा पाते इससे पूर्व आग विकराल हो गई और पास बनी दो रसोई घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आग लगने से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। लेकिन घर और रसोई घरों में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम क्षति का आंकलन करने के लिए रवाना हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8 बजे के मोरी तहसील मुख्यालय से 16 किमी दूर बंगाण पट्टी के थली ग्राम पंचायत के बुटोत्रा गांव में जीवन सिंह पुत्र दलेब सिंह के तीन मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझान में जुट गए। लेकिन ग्रामीण आग को बुझा पाते इससे पूर्व आग विकराल हो गई और दो अन्य परिवारों की रसोइयों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घरों में राखा राशन, वर्तन, कपड़े, विस्तर, नगदी व अन्य आवश्यक सामाग्री जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटो की मशक्क्त के बाद आग को बुझा पाया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि आग देर रात को लगती तो घनी वस्ती के चलते बड़ी दुर्घटना के साथ पशु व जनहानी हो सकती थी। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि बुटोत्रा गांव में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। जिसमें जीवन सिंह पुत्र दलीप सिंह, घनश्याम पुत्र प्रताप सिंह, शिवदयाल पुत्र इंदर सिंह, महेश पुत्र बचन सिंह, राकेश पुत्र बचन सिंह का मकान जलकर राख हुआ है। यह सभी पांचों परिवार एक ही भवन में रहते थे। वहीं आग ने पड़ोस के नरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह व त्रिलोक सिंह पुत्र कुंदन सिंह रावत की रसोईयों को भी नुकसान हुआ है। कहा कि नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पीडि़त परिवारों को राहत सामग्री व अहेतुक सहायता दी जा रही है,आग से किसी प्रकार की जन व पशुओं की हानी नहीं हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूके बोर्ड की हाई स्कूल के स्टेट टॉपर बने गौरव सकलानी
Next: 18 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगायी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.