Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ग्रैप का असर: उत्तराखंड से दिल्ली के लिए संचालित 194 बीएस-3 व 4 बसों का संचालन ठप, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ग्रैप का असर: उत्तराखंड से दिल्ली के लिए संचालित 194 बीएस-3 व 4 बसों का संचालन ठप, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

RNS INDIA NEWS 17/11/2024
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस) । उत्तराखंड से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की 194 बसों का संचालन ठप हो गया है। दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की पॉलिसी लागू होने के बाद से इन बसों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ने के साथ ही परिवहन निगम को भी लाखों रुपये का नुकसान होगा।
उत्तराखंड परिवहन निगम के हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर, काठगोदाम, टनकपुर और ग्रामीण डिपो समेत अन्य कई डिपो से दिल्ली के लिए 504 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें से 194 बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है। इन बसों का संचालन दिल्ली सरकार की ओर से लागू की गई ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की पॉलिसी के बाद रोका गया है।
निगम के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली सरकार ने पहले एक अक्तूबर बीएस-3 और बीएस-4 बसों के संचालन की अनुमति दी थी। बाद में इसे बढ़ाकर वर्ष 2025 मार्च तक कर दिया गया था। लेकिन नवंबर के बीच में ही दिल्ली सरकार की ओर से परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 बसों के संचालन पर रोक लगाने से निगम को बड़ा झटका लगा है।

शनिवार को दिल्ली में निगम की दो बसों के चालान
दिल्ली सरकार की ओर से बसों के संचालन पर रोक का आदेश जारी होने के बाद उत्तराखंड से यात्रियों को लेकर गई निगम की दो बसों का चालान काट गया है। इसमें एक ग्रामीण डिपो की बस शामिल है। जानकारी के मुताबिक कई बसों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

निगम की 194 बसों को अन्य रूटों पर लगाने की तैयारी
निगम के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली के रूट पर संचालित बीएस-3 और बीएस-4 बसों को अब अन्य रूटों पर लगाया जाएगा। इसके लिए सभी डिपो के एजीएम को को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वे आवश्यकता के अनुरूप बसों को रूटों पर आवंटित करेंगे। इसके लिए मुख्य तौर पर देहरादून से बरेली, मुरादाबाद, रुद्रपुर, चंडीगढ़, नोएडा, सहारनपुर और शिमला के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

यह है ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की पालिसी
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) आपातकालीन उपायों का एक समूह है, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के एक्यूआई के एक निश्चित सीमा तक पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए लागू किया जाता है।
इस पूरे मामले पर उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा का कहना है कि परिवहन निगम की दिल्ली के लिए संचालित 194 बीएस-3 और बीएस-4 बसों का रोक दिया गया है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी न बढ़े इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संचालन से बाहर हुईं बसों को अन्य रूटों पर भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास करने वाला आरोपी धरा
Next: 200 मीटर दौड़ में किरन, 3000 मीटर में मीनाक्षी रही अव्वल

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.