Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बेस अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू नहीं होने पर लोगों का हंगामा
  • पौड़ी

बेस अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू नहीं होने पर लोगों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 14/11/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर के टीचिंग बेस चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट सूचारू न होने पर गुरुवार को डायलिसिस के मरीजों, छात्र नेताओं सहित स्थानीय लोगों ने बेस अस्पताल पहुंचकर हंगामा काटा। इस दौरान स्थानीय लोगों और मरीजों ने आरोप लगाया कि चिकित्सालय में सभी प्रकार की सुविधाएं होने के बावजूद मरीजों को नहीं मिल रही हैं। जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस मौके पर गढ़वाल विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेश मलासी, विभोर बहुगुणा, यशीश रावत, विनीत पोस्ती, गौरव मोहन नेगी, लखपत भंडारी ने कहा कि बेस चिकित्सालय में विगत ढाई माह से डायलिसिस यूनिट ठप पड़ी हुई है। जिसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करने के साथ हालत बिगड़ने का खतरा बन हुआ है। कहा कि बेस चिकित्सालय में डायलिसिस न होने के कारण चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी से आने वाले मरीजों को भारी दामों में ऋषिकेश और देहरादून जाकर डायलिसिस करवाना पड़ रहा है। कहा कि बेस चिकित्सालय प्रशासन लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। रुद्रप्रयाग से पहुंचे डायलिसस के मरीज कैलाश, श्रीनगर के प्रमोद रतूड़ी, ऋतु बहुगुणा, श्रीकोट के अरविंद, बडियारगढ़ से राकेश बर्त्वाल ने कहा कि विगत ढाई महीने से बेस चिकित्सायल में डायलिसिस यूनिट सूचारू न होने से उन्हें परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार लगातार बेहतर स्वास्थय सुविधाएं देने का वायदा कर रहीं है, लेकिन अभी भी पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाएं लचर बनी हुई है। डायलिसस के दौरान एक कर्मचारी द्वारा मरीजों के साथ संतोषजनक व्यवहार न करने पर भी रोष व्यक्त किया। उन्होंने उक्त कर्मचारी को हटाये जाने की मांग की है। इस दौरान चिकित्सालय प्रशासन के शुक्रवार से डायलिसिस यूनिट सुचारू रूप से संचालित किए जाने पर आश्वासन पर मरीजों, छात्र नेताओं और स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर बेस चिकित्सालय श्रीकोट के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजेय विक्रम सिंह, उप चिकित्सा अधीक्षक डा. वरुण कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डा. केएस बुटोला, अनिल कुमार सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेढ़ लाख के एलईडी टीवी चोरी का आरोप, चालक नामजद
Next: अफीम और चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.