Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हो सुरक्षा के इंतजाम
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हो सुरक्षा के इंतजाम

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
13-

ऋषिकेश। मानसून में बाढ़ प्रभावित इलाकों में जान माल के नुकसान को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम ने सिंचाई विभाग और लोनिवि अधिकारियों को बाढ़ के खतरे की आशंका देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उन्होंने पुलिस अधिकारी को ईद के पर्व को लेकर भी चर्चा की।बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम वरूण चौधरी ने बाढ़ के खतरे से निपटने को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बताया कि बरसात में शहरी क्षेत्र में चंद्रभागा, चंद्रेश्वरनगर और ग्रामीण इलाके गुमानीवाला, भट्टोवाला, छिद्दरवाला, गौहरीमाफी, प्रतीतनगर आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं। यहां हर साल बाढ़ का खतरा रहता है। एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में नदी, बरसाती नालों के किनारे बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश सिंचाई विभाग और लोनिवि को दिए। कृषि भूमि का कटाव रोकने को भी व्यवस्था को कहा। बोले विभागीय अधिकारी बाढ़ प्रभावित पांच क्षेत्रों में स्थापित बाढ़ चौकियों में तैनात राजस्व निरीक्षक के साथ समन्वय बनाकर बाढ़ सुरक्षा कार्य करें। मौके पर तहसीलदार शूरवीर सिंह राणा, एसएनए एलम दास, सहायक अभियंता पीडब्लूडी अविनाश भारद्वाज, अपर सहायक अभियंता सिंचाई दिनेश वर्मा, कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी रायवाला हेमंत खंडूड़ी, रानीपोखरी दीपक धारीवाल, एसआई कुलदीप रावत मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से लुढक़ा पारा
Next: फल विक्रेताओं से मारपीट की निष्पक्ष जांच हो

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.