Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाकर की मारपीट
  • हरिद्वार

पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाकर की मारपीट

RNS INDIA NEWS 10/11/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जेल में बंद आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाते हुए हमला बोल दिया। मारपीट में पीड़ित परिवार के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुरड़ी निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 नवंबर 2021 को एक आरोपी ने सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। आरोपी के परिजन लगातार पीड़ित परिवार पर फैसले का दबाव बनाते आ रहे हैं। आरोप है कि 13 सितंबर 2024 को रात करीब 8 बजे आरोपी उनके घर में घुस आए और हाथों में लिए लाठी डंडों व धारदार हथियारों से उसके पिता के ऊपर हमला कर दिया। जब पीड़ित व उसके भाई ने अपने पिता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों द्वारा उनके साथ भी मारपीट कर दी। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि अरुण, सोनू उर्फ राजा, धर्मवीर, रामप्रसाद व बबीता निवासी ग्राम कुरड़ी व चार पांच अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी और मारपीट के आरोपियों को किया जिला बदर
Next: 105 नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.