Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस ने मुठभेड़ में बरेली के दो चेन स्नैचर दबोचे
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस ने मुठभेड़ में बरेली के दो चेन स्नैचर दबोचे

RNS INDIA NEWS 08/11/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ऊधमसिंह नगर जिले में चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने के दो आरोपियों और पुलिस के बीच शुक्रवार सुबह रामपुर रोड पर मुठभेड़ हुई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस टीम उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गई। शुक्रवार को अपने कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 4.55 बजे डीसीआर में सूचना मिली कि किच्छा रोड स्थित एक होटल के पास किसी व्यक्ति से चेन छीनने का प्रयास हुआ है। बाइक सवार दो बदमाश रुद्रपुर की तरफ भागे हैं। सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने रामपुर रोड पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी पुलिस को देखकर निर्माणाधीन मंडी को आने वाले कच्चे रास्ते की ओर भागे। यहां टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आकाश कुमार पुत्र विशंबर दयाल और नासिर पुत्र बुद्धनशाह निवासी खन्नागोटिया थाना सीबी गंज बरेली यूपी बताया। वहीं दोनों ने बीते दिनों थाना सितारगंज में दो, ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर में एक-एक महिला से चेन स्नैचिंग की थी। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से दो सोने की चेन, दो तमंचे, दो कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस कर्मियों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर दोनों से पूछताछ की। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्यामपुर क्षेत्र से दो छात्रा लापता
Next: एनसीसी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.