Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी उत्तराखंड के पर्यटन, लोक संस्कृति की झलक : महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी उत्तराखंड के पर्यटन, लोक संस्कृति की झलक : महाराज

RNS INDIA NEWS 07/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। लंदन में शुरू हुए तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में उत्तराखंड का नेतृत्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया। कहा कि लंदन में आयोजित डब्ल्यूटीएम में भारत मंडपम में बने अतुल्य भारत स्टॉल के जरिए पूरी दुनिया उत्तराखंड के पर्यटन, लोक संस्कृति की झलक देख रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, लोक संस्कृति का प्रचार प्रसार हो रहा है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लंदन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम कुमार दोराईस्वामी और केंद्रीय पर्यटन पर्यटन मंत्रालय की महानिदेशक मुग्धा सिन्हा की उपस्थिति में भारत मंडपम में बने अतुल्य भारत स्टॉल का शुभारंभ किया। भारत मंडपम में उत्तराखंड सहित देश के अनेक राज्यों की संस्कृति और पर्यटन को दर्शाते हुए अनेक स्टॉल लगाए गए हैं। जो दुनिया भर से आए लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। महाराज ने कहा कि भारत में आने वाले पर्यटकों के लिए ब्रिटेन दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बाजार है। लगभग 19 लाख की बड़ी प्रवासी आबादी के साथ ब्रिटेन में सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासी रहते हैं। भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता, पर्यटन उत्पादों और गहन अनुभवों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सरकारों, अंतर्गामी टूर ऑपरेटरों, एयरलाइंस, भारतीय पर्यटन उद्योग के होटल व्यावसायियों सहित लगभग 50 हितधारकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विश्व पर्यटन बाजार, लंदन में भाग ले रहा है। यह पहल देश के भीतरी पर्यटन को बढ़ावा देने और देश को एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के भारत के रणनीतिक लक्ष्य के अनुरूप है।
महाराज ने कहा कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अलावा, राज्य पर्यटन विभाग, टूर ऑपरेटर, एयरलाइंस, सार्वजनिक उपक्रम आदि सहित कई अन्य हितधारक डब्ल्यूटीएम में बने भारत मंडप में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा सह-प्रतिभागियों में उत्तराखंड, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर, पुदुचेरी, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, टूर ऑपरेटर एवं गंतव्य प्रबंधन कंपनियां, एयरलाइन, रिसॉर्ट और आईआरसीटीसी शामिल हैं। गोवा, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के राज्य पर्यटन विभाग भी अपने विशिष्ट पर्यटन अनुभवों को प्रदर्शित कर रहे हैं। संभावित ग्राहकों तथा भागीदारों से जुड़ने को इस विश्व पर्यटन बाजार में भाग ले रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘चलो इंडिया पहल शुरू की थी। इसका उद्देश्य भारतीय प्रवासियों को अपने गैर भारतीय मित्रों के बीच भारत का प्रचार करने के काम में शामिल करना था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से भेंट
Next: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.