Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बेसबॉल में टिहरी विजेता और देहरादून रहा उप विजेता
  • टिहरी

बेसबॉल में टिहरी विजेता और देहरादून रहा उप विजेता

RNS INDIA NEWS 28/10/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में टिहरी विजेता और देहरादून की टीम उप विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। जबकि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मेडल और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। प्रतियोगिता में कुल 8 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। बौराड़ी स्टेडियम में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय बेसबॉल प्रतियोगिता का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने समापन करते हुए विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेसबॉल यूरोपियन देशों में काफी लोकप्रिय खेल है। लेकिन अब भारत में भी धीरे-धीरे यह खेल युवाओं को प्रेरित कर रहा है। कहा कि युवा नशे से दूर रहकर खेलों के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से बेसबॉल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने को कहा। कहा कि बौराड़ी स्टेडियम की पानी की निकासी और सुधारीकरण के प्रयास चल रहे हैं। आने वाले समय में खेलों के लिए बौराड़ी स्टेडियम एक अच्छा स्टेडियम बनेगा। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला टिहरी और देहरादून की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें टिहरी की टीम ने देहरादून की टीम को 7-6 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। उत्तरकाशी की टीम तीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टिहरी ने उत्तरकाशी को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून ने हरिद्वार की टीम को 9-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के बेस्ट खिलाड़ी का प्रथम पुरस्कार टिहरी के आकाश, दूसरा देहरादून के सौरभ पांडे को दिया गया। इस मौके जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान, पूर्व प्रमुख मस्ता सिंह नेगी, सोहन चौहान, गोपीराम चमोली,यजुवेंद्र चौहान, चक्रधर भद्री, कपूर कुमाईं, बीरूमल, सोहन नेगी, राकेश आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपूर्ण योजनाएं जल्द होगी पूरी, मिसिंग लिंक फण्ड के तहत पूरे किए जाएंगे प्रोजेक्ट्स
Next: किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.