Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • उप चुनाव के लिए किया गया ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन
  • रुद्रप्रयाग

उप चुनाव के लिए किया गया ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन

RNS INDIA NEWS 26/10/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।    केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपादित कराने के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया। मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में केदारनाथ उप निर्वाचन के लिए उपयोग में लाई जाने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का एनआईसी कक्ष में प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया। इस मौके पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक एनआईसी मनीष जुगरान भी मौजूद थे। जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने के लिए 173 पोलिंग बूथों के लिए 192 प्रतिशत रिजर्व सहित मशीनें निर्वाचन प्रक्रिया के उपयोग में लाई जाएंगी, जिसमें 332 सीयू, 332 बीयू तथा 332 वीवी पैट्स मशीनें शामिल हैं जिनका प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया।
नोडल अधिकारी ईवीएम मीनल गुलाटी ने बताया कि 350 सीयू, 353 बीयू, 354 वीवी पैट्स मशीनें उपलब्ध हैं जिसमें 18-18 सीयू, बीयू एवं वीवीपैट्स मशीनों को प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। शेष मशीनों को निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने के लिए रेंडमाईजेशन किया गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार और विक्रम सिंह, कांग्रेस से जीतपाल सिंह कठैत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप नेगी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेता और थापली बनेंगे मशरूम उत्पादन के मॉडल विलेज
Next: केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा 27 अक्तूबर को करेगी उम्मीदवार के नाम का ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.