Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सितारगंज में महिला से सोने की चेन झपट ले गए बदमाश
  • ऊधम सिंह नगर

सितारगंज में महिला से सोने की चेन झपट ले गए बदमाश

RNS INDIA NEWS 25/10/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   निजी अस्पताल में दवा लेने पैदल जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपट ले गए। महिला ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। अंजना शर्मा पत्नी प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम भट्टपुरवा, बाघराय इलाहाबाद हाल निवासी वार्ड नंबर 5 खटीमा रोड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर को दोपहर बाद वह अपनी सहेली के साथ खटीमा रोड पर जा रही थी। शंकर राइस के समीप पीछे से एक सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। महिला के गले में भी खरोंच आई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने घेराबंदी की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। इससे पहले 25 सितम्बर को भी इसी तरह झपट्टामार गिरोह के दो सदस्यों ने अम्बिका प्रसाद त्रिपाठी की पत्नी सावित्री त्रिपाठी के गले से सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एक माह में एक ही तर्ज पर दूसरी चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने कहा कि पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में नशीली वस्तुओं की बिक्री पर दें ध्यान
Next: छात्रों के आंदोलन को देखते हुए एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अवकाश घोषित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.