Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • घुसपैठ में मारे गए तीन आतंकवादियों को परिवार वालों ने बताया निर्दोष
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

घुसपैठ में मारे गए तीन आतंकवादियों को परिवार वालों ने बताया निर्दोष

RNS INDIA NEWS 01/01/2021
rns featured image new

श्रीनगर एनकाउंटर पर उठे सवाल

श्रीनगर (आरएनएस)। शोपियां के बाद अब जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार को हुए एनकाउंटर पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों की तरफ से इसमें तीन आतंकियों के मारे जाने की बात कही गई थी। लेकिन मारे गए लोगों में से एक के परिवार का दावा है कि उनका लडक़ा कश्मीर यूनिवर्सिटी का छात्र था और पेपर के लिए घर से निकला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार इसे फर्जी एनकाउंटर बता रहा है। इसी के साथ अब जम्मू कश्मीर की स्थानीय पार्टियां जैसे पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी इस एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं।
श्रीनगर के परिम्पोरा इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे। आतंकवादियों ने परिम्पोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया था। इसके बाद घेराबंदी को और पुख्ता किया गया और दोनों ओर से पूरी रात रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। एक आतंकवादी को बुधवार सुबह मारा गया जबकि दो अन्य को कुछ घंटे बाद ढेर कर दिया गया। जीओसी किलो फोर्स एच एस साही ने बताया था कि आतंकियों के पास से एके-47, दो पिस्टल और कुछ ग्रेनेड मिले थे।
मारे गए आतंकियों की पहचान अयजाज अहमद गनी, अतहर मुश्ताक (पुलवामा) और जुबैर अहमद लोन (शोपियां) के रूप में हुई है। अयजाज के परिवार ने कहा कि उनका बेटा यूनिवर्सिटी पेपर के लिए घर से बाहर गया था। सोशल मीडिया पर अपने बेटे के शव की तस्वीरें देखीं जिनको आतंकी बताया जा रहा था, जिसे देखकर वह हैरान रह गईं। परिवार ने श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर विरोध भी जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 1 जनवरी
Next: ईडी की छापेमारी में मिले 11 लाख के पुराने नोट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.