Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने से क्यों कतरा रही सरकार : सूर्यकांत धस्माना
  • देहरादून

मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने से क्यों कतरा रही सरकार : सूर्यकांत धस्माना

RNS INDIA NEWS 21/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड की मलिन बस्तियों पर उजड़ने की तलवार को लटकाए रखना चाहती है। ताकि ऐन चुनाव से पहले लोगों को कोर्ट के आदेश का डर दिखा कर अध्यादेश लाकर बचाने का ढोंग रचा जा सके।  मीडिया को जारी एक बयान में धस्माना ने कहा कि भाजपा यह षडयंत्र पिछले दो निकाय चुनावों से कर रही है। अब दूसरी बार भी जब अध्यादेश का समय पूरा हो रहा है, तब फिर से अध्यादेश लाने के तैयारी है। जबकि सरकार को कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए नियमितीकरण और मालिकाना हक देने के कानून का पालन करना चाहिए था। ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो पाता।  उन्होंने कहा कि जब 2018 में प्रदेश की मलिन बस्तियों को उजड़ने से बचाने के लिए मलिन बस्ती विकास परिषद ने कांग्रेस के बैनर तले मुख्यमंत्री आवास कूच किया था, तब त्रिवेंद्र सरकार पहली बार मलिन बस्तियों के बारे में अध्यादेश लाई थी। जिसे दोबारा 2021 में तीन वर्षों के लिए लाया गया। अब जब इस अध्यादेश का समय भी समाप्त हो रहा है तो एक बार फिर राज्य सरकार एक नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जबकि छह वर्षों में राज्य सरकार को मलिन बस्तियों के नियमितीकरण मालिकाना हक और पुनर्वास का इंतजाम कर लेना चाहिए था। लेकिन भाजपा सरकार इस मुद्दे का स्थाई समाधान होने ही नहीं देना चाहती।

बस्तियों का स्थाई समाधान नहीं चाहती भाजपा : गोगी
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने मलिन बस्तियों के नियमितीकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। गोगी ने कहा कि भाजपा पूरे मामले को जानबूझकर लटकाती आ रही है। बस्तियों को नियमित करने के बजाए भाजपा हर बार चुनाव का इंतजार करती है, ताकि बस्तियों के वोट का इस्तेमाल के लिए वह दबाव बना सके। वह बस्तियों को डर के माहौल के रखना चाहती है। इसीलिए इतने साल से मामले का समाधान नहीं किया जा सका। कहा कि कांग्रेस इस मामले में भाजपा की मंशा का पर्दाफाश करने का काम करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में गंगा में समाया ट्रक, पति-पत्नी लापता
Next: आगराखाल थौल के लिए प्रशासन से मांगा सहयोग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.