Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को झटका
  • देहरादून

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को झटका

RNS INDIA NEWS 31/12/2020
rns featured image new

देहरादून। पिछले कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को सरकार ने तगड़ा झटका दिया है। लोक सेवा आयोग के पदों को प्रतिनियुक्ति से भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला सूचना अधिकारी के पदों की विज्ञप्ति भी जारी हो गई है। युवाओं ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है और इसे बेरोजगारों के हितों पर कुठाराघात बताया है। सूचना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी का पद लोक सेवा आयोग के अंतर्गत आता है। इसके लिए पत्रकारिता में स्नातक या डिप्लोमा अनिवार्य अर्हता है। यही वजह है प्रदेश के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके हजारों छात्र इन पदों की तैयारी करते हैं। पिछले चार सालों से लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती न किए जाने से हजारों छात्र इन पदों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सरकार अब अस्थाई व्यवस्था के तहत सूचना अधिकारीध्जिला सूचना अधिकारी के 12 पदों पर शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर तैनाती दे रही है। इसके लिए विज्ञापन प्रकाशित कर दिया गया है तथा 15 दिन के भीतर आवेदन मांगे गए हैं। देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल का कहना है कि सरकार को प्रतिनियुक्ति के बजाए सीधी भर्ती करनी चाहिए, ताकि प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड के इतिहास में बड़े फैसलों के लिये जाना जाएगा वर्ष 2020 : सीएम
Next: एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग से 1.12 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.