Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में जिला पंचायत सदस्यों ने रखा मौनव्रत
  • पौड़ी

पौड़ी में जिला पंचायत सदस्यों ने रखा मौनव्रत

RNS INDIA NEWS 20/10/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी में छह सूत्रीय मांगों को लेकर को जिला पंचायत सदस्यों का धरना रविवार को छुटटी के दिन भी जारी रहा। रविवार को जिला पंचायत सदस्यों ने दो घंटे का मौनव्रत रखकर विरोध किया। जिला पंचायत की कार्यप्रणाली से खफा सदस्य बीते बुधवार से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। जिला पंचायत कार्यालय के बाहर सदस्यों ने पंचायत प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और मांगों की अनदेखी का आरोप जड़ा। धरने पर बैठे जिला पंचायत के ये सदस्य बीते वित्तीय वर्ष के केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए बजट का शासनादेश और बजट को किन जिला पंचायत क्षेत्रों में दिया गया उसकी जानकारी देने सहित अभियंता और कार्याधिकारी के पद पर नियमित अफसरों को तैनाती की मांग कर रहे हैं। पंचायत सदस्यों ने कहा है कि पटलों पर वरिष्ठ कार्मिकों की तैनाती की जानी चाहिए। पंचायत सदस्यों ने कहा है कि यदि मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठता तो सदस्य उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। धरना देने वालों में जिला पंचायत की सीट जंगदेई के सदस्य वीरेंद्र रावत, ल्वाली सीट के सदस्य कुलदीप सिंह, कुल्हाड़ सीट से सदस्य कुलभूषण, अंदोली सीट के सदस्य अजीत सिंह और थैर सीट के सदस्य गौरव रावत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संस्कृति समाज में गहराई तक व्याप्त गुणों का समग्र रूप : प्रो ढोंडियाल
Next: 5 लाख की चरस व स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.