Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ब्यूटी पार्लर से तीन तोले का हार चुराने वाली महिला गिरफ्तार
  • नैनीताल

ब्यूटी पार्लर से तीन तोले का हार चुराने वाली महिला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/10/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  टीपीनगर चौकी क्षेत्र से सोने का हार चुराने वाली महिला को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ पुराना आपराधिक इतिहास भी पुलिस को मिला है। फिलहाल महिला को जेल भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि बीती 14 अक्तूबर को पंचवटी कॉलोनी निवासी पीएनबी बैंक के शाखा प्रबंधक विकास जोशी की पत्नी अन्न प्राशन कार्यक्रम में सम्मलित होने से पहले ब्यूटी पार्लर गई थीं। उनके साथ जेवरात भी थे। इसी बीच आवास-विकास निवासी जसलीन कौर उर्फ प्रीति सर्वे टीम का हिस्सा बनकर ब्यूटी पार्लर पहुंची। यहां उसने बैंक अधिकारी की पत्नी के पर्स से सोने के तीन तोले का हार पर हाथ साफ किया और फरार हो गई। इसके बाद घर पहुंचकर कूड़ेदान में उसे छिपा दिया। पुलिस ने चोरी हुए हार को तो घटना के दिन ही बरामद कर लिया था, लेकिन महिला आरोपी फरार थी। बुधवार को चौकी प्रभारी की टीम ने चोरगलिया रोड स्थित नंधौर द्वितीय गेट के पास से महिला को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में सामने आया कि महिला के खिलाफ पहले से ही चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट के आदेश पर महिला को जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी ने किया स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
Next: वाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा रूट

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.