Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जनपद में पेड कोविड केयर सेंटर बनाने पर विचार विमर्श किया
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

जनपद में पेड कोविड केयर सेंटर बनाने पर विचार विमर्श किया

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
rns featured image new

हरिद्वार। कोरोनों संक्रमण रोगियों की संख्या बढ़ती देख बुधवार को सीडीओ विनीत तोमर ने हरिद्वार के होटल कारोबारियों साथ एक बैठक की। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में होटल कारोबारियों के साथ जनपद में पेड कोविड केयर सेंटर बनाये जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके दृष्टिगत कोविड केयर सेंटर बनाये जाने हैं। इसके लिए उन्होंने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जो भी स्वेच्छा से अपने संस्थान को कोविड केयर सेंटर के रूप में देना चाहते हैं। उसके प्रतिदिन के खाने, ठहरने आदि का खर्चा जिला पर्यटन अधिकारी हरिद्वार को शीघ्र ही उपलब्ध करा दें। इन पेड कोविड केयर सेंटर में रखे जाने वाले कोरोना संक्रमितों से संबंधित भुगतान संबंधित मरीज या उनके परिजनों द्वारा किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय एक दूसरे को सहयोग करने का समय है। डरने की आवश्यकता नहीं है। सभी जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि इस महामारी से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। बैठक में होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा होटल व्यवसायियों की मांग एवं समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की गयी तथा उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, एसडीएम हरिद्वार कुश्म चौहान, नगर मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, सचिव मिंटू पंजाबनी सहित होटल व्यवसायी उपस्थित थे।डीपीसी की बैठक 10 अगस्त को हरिद्वार। जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक 10 अगस्त को सुबह 11 बजे मेला नियंत्रण भवन के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत सामाजिक दूरी एवं फेस मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला योजना समिति की रिहर्सल बैठक में जिपं सदस्यों का हंगामा
Next: 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कार सवार दो लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.