Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दुग्ध संघ में 30 लाख की अनियमितता में डेयरी सहायक निदेशक निलंबित
  • नैनीताल

दुग्ध संघ में 30 लाख की अनियमितता में डेयरी सहायक निदेशक निलंबित

RNS INDIA NEWS 06/10/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। नैनीताल-लालकुआं दुग्धसंघ के तत्कालीन जीएम और वर्तमान में डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक निर्भय नारायण सिंह को शासन के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। उन पर 2023 में लालकुआं दुग्धसंघ के कार्यों में 30,04,480 रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक लीलाधर की जांच में आरोप सही साबित हुए। शासन ने उन्हें दोषी मानते हुए शनिवार को यह कार्रवाई की है। सचिव डॉ. बीबीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर निलंबन को तत्काल लागू कर दिया गया है। ध्यान रहे 7 मई 2024 में कुमाऊं कमिश्नर की जांच के बाद निर्भय नारायण सिंह जीएम पद से हटा दिया गया था। सहायक निदेशक निर्भय नारायण सिंह चर्चा में तब आए जब साल 2023 में एक आरटीआई कार्यकर्ता ने आरटीआई के माध्यम से जानकारी लेकर शासन में साक्ष्यों के साथ शिकायत की। आरोप था कि दुग्धसंघ के सामान्य प्रबंधक के पद पर बने रहने के दौरान निर्भय नारायण सिंह ने टेंडर वितरण, सूचना प्रकाशन, पशमीना रजाई खरीद और कमेटी के दक्षिण भारत भ्रमण में दुग्धसंघ की कमाई के 30,04,480 रुपये अनावश्यक खर्च कर घोटाला किया है। जनवरी 2024 में इस मामले की जांच कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंपी गई। जांच में तत्कालीन जीएम पर लगाए गए सभी आरोप सही साबित हुए। इसके बाद मामले की विभागीय जांच शुरू हुई। यह जांच डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक लीलाधर सागर ने की। उनकी रिपोर्ट में आरोप दोबारा साबित हुए और दोषी के नाम समेत पूरी जांच रिपोर्ट सितंबर 2024 में शासन को भेजी गई थी। शनिवार को सामने आए सचिव के पत्र के अनुसार दुग्ध संघ में उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली, 2017 के नियम 10(1), 10 (3), 10 (5) एवं 10 (2) का उल्लंघन करते हुए करीब 30 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितताएं होने के आरोप का दोषी मानते हुए सहायक निदेशक निर्भय नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी दिए गए हैं। वहीं निलंबन के दौरान उन्हें निदेशक कार्यालय में संबद्ध करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में शादी कर हल्द्वानी आए प्रेमी-युगल को परिचित ने पुलिस के किया सुपुर्द
Next: बंगाल में चौथी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी को किया आग के हवाले

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.