Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर के एनएन टोपा में दिख रहे 4-5 गुलदार, लगाए कैमरे
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर के एनएन टोपा में दिख रहे 4-5 गुलदार, लगाए कैमरे

RNS INDIA NEWS 04/10/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। गांव नंदपुर नरका टोपा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पिछले कई दिनों से गुलदार देखे जा रहे हैं। इनकी संख्या 4 से 5 बताई जा रही है। इसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। ये गुलदार कुत्तों को अपना शिकार बना रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने गुलदारों को ट्रैप करने के लिए दो कैमरे लगाए हैं। गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी शमशाद ने बताया कि रामराज रोड पर पंप के पास झाड़ियों में ग्रामीणों ने गुलदार को कई बार देखा है। शुक्रवार को बन्नाखेड़ा वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर कपिल ने टीम के साथ मौके पर जाकर पड़ताल की। स्थान चिह्नित कर गुलदार को पकड़ने के लिए दो कैमरे लगाए गए हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यहां अलग-अलग दिशा करीब 4 या 5 गुलदार देखे जा रहे हैं, जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को बताया कि गांव में दहशत है। लोगों ने वन अधिकारियों से इन जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं रेंजर नवल किशोर कपिल ने बताया कि गुलदार देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद यहां दो कैमरे लगाएये गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर कैमरे में इनकी मूवमेंट कैद होती है तो यहां पिंजरा लगाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीआईटी में समाज विज्ञान व प्रबंधन पर हुआ मंथन
Next: उत्तराखंड में मिला दिल्ली का लापता युवक, दर्शन करने गया था रुद्रनाथ मंदिर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.