Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ठेका प्रथा के विरोध में क्रमिक अनशन पर बैठे श्रमिक
  • ऊधम सिंह नगर

ठेका प्रथा के विरोध में क्रमिक अनशन पर बैठे श्रमिक

RNS INDIA NEWS 03/10/2024
rns featured image new

रुद्रपुर। कलक्ट्रेट में गुरुवार को डीएम से मिलने जा रहे श्रमिकों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान महिला श्रमिकों व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद श्रमिकों ने गांधी पार्क में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पिछले 36 दिन से सिडकुल के पारले चौक पर धरना दे रहे श्रमिक गुरुवार को कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने जा रहे थे। कलक्ट्रेट के बाहर ही श्रमिकों को पुलिस ने रोक लिया। आक्रोशित श्रमिकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला श्रमिकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद गांधी पार्क पहुंचे मजदूरों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के साथ ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कंपनी लगातार श्रमिकों का उत्पीड़न कर रही है। मजदूर संगठन की महिला उपाध्यक्ष सुनीता ने कहा कि कंपनी के स्थायी कर्मियों को भी ठेका प्रथा के तहत काम दिया गया है। श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कंपनी नाम मात्र का बोनस दे रही है। कई श्रमिकों को काम से हटा दिया गया है। सुनीता ने कहा कि श्रमिकों के हित में काम करने वाले श्रम विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आरोप लगाया कि सिडकुल की एक कंपनी का प्रबंधन लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है। गुरुवार को गांधी पार्क में कार्मिक अनशन पर बैठने वालों में सुनीता, आशा वैश्य, ममता गंगवार, ज्योति गुप्ता, प्रेमवती शामिल रहे। धरना-प्रदर्शन करने वालों में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रविन्द्र कौर, अर्चना कृष्णा देवी, नसीबा बेगम, पार्वती, विमला देवी, कमलेश, ममता गंगवार, प्रीतमवती आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएसयूआई ने उठाई एमकेपी में शिक्षक भर्ती की मांग
Next: मानसखंड मंदिर माला के तहत पहाड़ी शैली में हों कार्य

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.