Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बोर्ड परीक्षा के लिए अभी से तैयारी करें छात्र-छात्राएं : शिक्षा मंत्री
  • टिहरी

बोर्ड परीक्षा के लिए अभी से तैयारी करें छात्र-छात्राएं : शिक्षा मंत्री

RNS INDIA NEWS 01/10/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मंगलवार को अचानक जौनपुर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज रौतू की बेली पहुंचकर शिक्षकों और छात्रों को सरप्राइज दिया। उन्होंने स्कूल का निरीक्षण कर 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं से कक्षा में जाकर बातचीत की। कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए अभी से तैयारी करें, तभी अच्छी सफलता मिलेगी। उम्मीद जताई कि इस स्कूल से भी इस बार परिषदीय परीक्षा के टॉपर्स निकलेंगे। उत्तरकाशी जिले के भ्रमण से लौटते हुए शिक्षा मंत्री ने टिहरी जनपद के जीआईसी रौतू की बेली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जूनियर सेक्शन की जर्जर बिल्डिंग से कक्षाएं तत्काल अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कहा कि फौरी तौर पर इसे हाईस्कूल की बिल्डिंग में संचालित करें। उन्होंने प्रधानाचार्य संजय कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि भवन मरम्मत और नवनिर्माण को लेकर उचित माध्यम से प्रस्ताव भेजें। मंत्री ने शिक्षकों की जानकारी ली, तो प्रधानाचार्य ने बताया कि वर्तमान में 14 शिक्षक कार्यरत हैं। एक शिक्षक का अनिवार्य स्थानांतरण हुआ है। स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक 130 और कक्षा 9 से 12 तक 165 करीब 300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मंत्री ने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं से क्लासरूम में जाकर बातचीत की और सवाल भी पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की शुभकामना देते हुए तैयारी शुरू करने की अपील की। वहीं इको क्लब के छात्रों से भी मंत्री ने बातचीत की। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में नियमित रूप से शिक्षण और खेल गतिविधियां संचालित होती हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. रावत से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की। जिस पर उन्होंने सीएमओ को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्य प्रणाली में सुधार लाएं, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें अधिकारी : जिलाधिकारी
Next: 15 अक्तूबर से टिहरी में खेल महाकुंभ

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.