Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री सुबोध उनियाल ने किया आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल-2024 के पोस्टर का लोकार्पण
  • देहरादून

मंत्री सुबोध उनियाल ने किया आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल-2024 के पोस्टर का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 01/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  आज यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर उत्तराखंड सरकार में वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल-2024 के पोस्टर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तराखंड के बैनर तले संस्था द्वारा एमएसएमई,  आईटीडीए, स्किल डेवलोपमेंट सोसाइटी  और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाना है। यह आयोजन दो दिवसीय 13 व 14 दिसंबर को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में होगा।
मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस आयोजन से राज्य के युवाओ को अपने कौशल को विकसित करने में लाभ प्राप्त होगा।साथ ही यह फेस्टिवल बच्चों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा कि किस प्रकार से वह अपने जीवन मे आगे बढ़ सकते हैं।कहा कि जिस प्रकार से आज नई तकनीकों का आगमन हुआ है कहीं ना कहीं इससे हमारे जीवन मे कई सुविधाएं भी आई हैं। कहा कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी का बहुत महत्व है जो कि भविष्य की अनेक संभावनाओं को समेटे हुए है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस आयोजन में कई इनोवेटर्स प्रतिभाग करेंगे जिनका चयन करते हुए उन्हें सम्मानित करने का भी काम किया जाएगा।उन्होंने बच्चो को अपने प्रगतिशील आईडिया को विकसित करते हुए स्किल डेवलपमेंट में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने की बात कही।साथ ही कहा कि हम तकनीकी शिक्षा के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपने बच्चो को फ्रेंच,जर्मन और स्पेनिश भाषा में पढ़ाने जा रहे हैं ताकि उन्हें विदेश जाने का अवसर मिले।
वहीं स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल के आयोजन के संबंध में अपने विचार रखे।बताया कि किस प्रकार से यह युवाओ के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा।
इस अवसर पर कुलपति स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय डॉ. राजेन्द्र डोभाल, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. पराग धकाते उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैकेनिकल ट्रेड के छात्रों को अन्यत्र शिफ्ट करने पर भड़के कांग्रेसी
Next: पूर्व सीएम खंडूड़ी 91 साल के हुए, समर्थकों ने मनाया जन्मदिन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.