Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • छात्र संघ के चुनाव को लेकर नगर निगम रखेगा सख्त रुख
  • नैनीताल

छात्र संघ के चुनाव को लेकर नगर निगम रखेगा सख्त रुख

RNS INDIA NEWS 01/10/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव से पहले इस बार नगर निगम ने भी सख्त रुख रखने के निर्णय लिया है। नगर आयुक्त ने सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर छात्र संघ के सभी प्रत्याशियों से शपथ पत्र लेने के लिए कहा है। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी को भेजे पत्र में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा है कि निजी और सरकारी सम्पति पर बिना अनुमति के बैनर, पोस्टर लगाना गैर कानूनी है। अगर छात्र संघ चुनाव में शामिल किसी प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों ने सरकारी संपत्ति पर पोस्टर अथवा बैनर लगाए तो उन्हें अपने खर्च से यह सब हटाने पड़ेंगे। नगर आयुक्त ने एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य को भेजे पत्र में कहा है कि छात्र संघ के प्रत्येक प्रत्याशी के लिए नगर निगम हल्द्वानी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इधर, एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के सिलसिले में छात्र रैली और जुलूस निकालकर लिंगदोह कमेटी के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। सोमवार को भी कॉलेज परिसर, कॉलेज के मुख्य गेट से लेकर नैनीताल रोड तक छात्र संघ प्रचार के लिए बनवाए पम्फलेट्स चौतरफा फैले दिखाई दिए। कॉलेज के आसपास भी छात्र संघ चुनाव के विभिन्न दावेदारों के पोस्टर-बैनर आदि का जाल सा बिछ गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 अक्टूबर
Next: आमखेड़ी के खूनी संघर्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.