Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है: महाराज
  • देहरादून

विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है: महाराज

RNS INDIA NEWS 30/09/2024
rns featured image new

फरीदाबाद की चुनावी सभा में गरजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री

देहरादून। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार के कारण ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन जैसी बड़ी योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। हरियाणा में पूर्व की भांति डबल इंजन की सरकार में जिस प्रकार से लोक कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरी और राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ है। उसे देखते हुए हमें एक बार पुनः विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अधिक ताकत देकर सनातन विरोधियों को करारा जवाब देना।
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने सोमवार को फरीदाबाद सैक्टर-10 स्थित एक होटल के परिसर में फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल के समर्थन में आयोजित एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर 2024 को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान सरकार ने देश हित में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
इनमें सबसे महत्वपूर्ण लखपति दीदी योजना है। इस योजना के तहत अब तक देश भर में 2.47 करोड़ से अधिक लखपति दीदियों का नामांकन हो चुका है, जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक है।
कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने पहले 100 दिनों के कार्यकाल के दौरान तीन लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 25,000 गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने अनेक लोक कल्याणकारी कार्य किये हैं। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, हरियाणा सरकार की एक बड़ी पहल है। इसका मकसद राज्य के सबसे गरीब परिवारों की वार्षिक आय बढ़ाना है। इस योजना के तहत, इन परिवारों की आय कम से कम 1,80,000 रुपये प्रति वर्ष तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए, इन परिवारों को कौशल विकास, स्वरोजगार, और रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसी प्रकार कन्यादान योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य के औद्योगिक और कमर्शियल संस्थानों में काम करने वाले श्रमिकों की बेटियां की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के तहत ऐसे परिवार जहां सिर्फ लड़कियां हैं, उन्हें हर महीने 300 रुपये की पेंशन दी जाती है।
श्री महाराज ने कहा कि हरियाणा सरकार डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनकरण योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जनजाति और टपरीवास जाति के लोगों को उनके पुराने घरों की मरम्मत के लिए 80,000 रुपये तक की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इसी प्रकार के लोक कल्याणकारी कार्य चलते रहें इसके लिए एक बार फिर से राज्य में भाजपा की सरकार बेहद जरूरी है। फरीदाबाद की जनता का आह्वान करते हुए उन्होंने फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल को विजय बनाना का भी अपील की।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने के साथ-साथ अनेक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहे हैं। बतौर विधायक और कैबिनेट मंत्री रहते उन्होंने फरीदाबाद को 115 करोड के विकास कार्यों की सौगात देने के साथ-साथ फरीदाबाद में 2000  करोड से भी अधिक के प्रौजेक्ट प्रारम्भ करवाये। जिनमें से कुछ पूरे भी हो चुके हैं। उनकी लोकप्रियता, सामाजिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए ही भारतीय जनता पार्टी ने एक बार पुनः उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। इसलिए मेरा  अनुरोध कि उनकी योग्यता और क्षेत्र के विकास में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए फिर से उन्हें विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मजबूती प्रदान करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
Next: बीआरओ के जवान ने होमगार्ड की वर्दी फाड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.