Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिटकुल सरकार को देगा 11 करोड़ का लाभांश
  • देहरादून

पिटकुल सरकार को देगा 11 करोड़ का लाभांश

RNS INDIA NEWS 30/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पिटकुल की ओर से इस बार सरकार को 11 करोड़ का लाभांश दिया जाएगा। पिटकुल की ओर से अपने 124 करोड़ मुनाफे में से ये लाभांश सरकार को दिया जाएगा। कर्मचारी संगठनों ने मैनेजमेंट की ओर से दो साल का बोनस दिए जाने पर मैनेजमेंट का आभार जताया। पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एमडी पीसी ध्यानी को ज्ञापन सौंप धन्यवाद दिया। महासचिव राहुल चानना ने कहा कि लंबे समय बाद पिटकुल कर्मचारियों को समय पर बोनस दिए जाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही कर्मचारियों के प्रमोशन से जुड़े विषयों का भी समय पर निस्तारण किया गया है। ऊर्जा कामगार संगठन के प्रमुख महामंत्री दीपक बेनीवाल ने बोनस के साथ ही कर्मचारियों को मोबाईल, लैपटॉप उपलब्ध कराने को लेकर किए गए प्रयास पर मैनेजमेंट का आभार जताया। एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी ने बताया कि इस बार लाभ 29 करोड़ से बढ़ कर 142 करोड़ पहुंचने पर ही सरकार को 11 करोड़ का लाभांश उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर जताया आभार
एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के बतौर अध्यक्ष पिटकुल दिए गए दिशा निर्देशों के कारण ही इस बार पिटकुल लाभांश पांच करोड़ से बढ़ कर 11 करोड़ देने की स्थिति में आया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य संरक्षा विभाग खाद्य सुरक्षा के संदर्भ में चलाएगा जागरूकता कार्यक्रम
Next: अंकिता और सचिन ने इंडियन एथलेटिक्स मीट में जीता स्वर्ण

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.