Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: गांजा तस्करी के अभियुक्तों को कारावास और अर्थदंड की सजा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: गांजा तस्करी के अभियुक्तों को कारावास और अर्थदंड की सजा

RNS INDIA NEWS 28/09/2024
judge hammer

अल्मोड़ा। गांजा तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय की अदालत ने मुरादाबाद निवासी दो अभियुक्तों को दस-दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक-एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है। मामले की पैरवी करने वाले अभियोजन अधिकारी बिंदेश्वरी प्रसाद टम्टा और जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा, विशेष लोक अभियोजक घनश्याम जोशी ने बताया कि मामला नवंबर वर्ष 2021 का है। सल्ट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान नैलकमान तिराहे पर सराईखेत से आ रही कार को रोका। कार में सवार राजू निवासी हरथला थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद और सुरेंद्र निवासी शेरवा धरमपुर, सिविल लाइन मुरादाबाद सवार थे। कार की तलाशी लेने पर तीन कट्टों में 37 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। विवेचनाधिकारी द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जिसका विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा के न्यायालय में चला। न्यायालय में अभियोजन की ओर से बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा अभियोजन अधिकारी, पूरन सिंह कैड़ा जिला शासकीय अधिवक्ता एवं घनश्याम जोशी विशेष लोक अभियोजक पोक्सो के द्वारा मामले में सबल पैरवी की गई तथा दस्तावेजी साक्ष्य भी न्यायालय में पेश किए गए। न्यायालय द्वारा पत्रावली पर मौजूद दस्तावेजी साक्ष्यों का परिशीलन कर अभियुक्त राजू पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम हरथला जिला मुरादाबाद यूपी एवं अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम शेरवा, धरमपुर जिला मुरादाबाद यूपी को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों अभियुक्तगणों को 10-10 साल का कठोर कारावास व एक-एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर दोनों अभियुक्तगणों को छः-छः माह का कठोर कारावास अतिरिक्त भुगतना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन महीने बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खुली रुद्रप्रयाग में संगम सुरंग
Next: स्किल उत्तराखण्डः  युवाओं को मिले साढ़े तीन लाख रुपए मासिक वेतन के ऑफर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.