Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • यूपी के रामपुर से गिरफ्तार हुआ दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी मुकेश बोरा
  • नैनीताल

यूपी के रामपुर से गिरफ्तार हुआ दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी मुकेश बोरा

RNS INDIA NEWS 25/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। दुष्कर्म एवं पॉक्सो के मुकदमे के फरार आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने बुधवार को यूपी में रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद 24 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा भाजपा से निष्कासित बोरा 18 सितंबर को उत्तराखंड से भागने के बाद जयपुर में छिपा बैठा था। एसएसपी पीएन मीणा ने बोरा की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाने के इरादे से रामपुर में अपने वकील से मिलने आया था। इस दौरान पुलिस टीम ने उसे चक्कू चौक से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 2500 रुपये इनाम की घोषणा की है।
बुधवार दोपहर कोतवाली स्थित बहुद्देशीय भवन सभागार में मीडिया से बातचीत में एसएसपी मीणा ने बताया कि बीती एक सितंबर को मुकेश बोरा के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन दिन बाद इस मामले में पीड़िता की बेटी से छेड़छाड़ का भी आरोप बोरा पर लगा और मुकदमे में पॉक्सो ऐक्ट बढ़ा दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी छिपने के लिए यूपी, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक भागा। बीच में 13 से 17 सितंबर तक गिरफ्तारी से राहत मिलने पर वह वापस उत्तराखंड लौटा और कोर्ट के आदेश पर अल्मोड़ा कोतवाली में इस दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आया लेकिन राहत की यह अवधि पूरी होने से पहले ही 16 सितंबर को बोरा अल्मोड़ा से फरार हो गया। इसके बाद वह लखनऊ, नोएडा और जयपुर में छिपा। एसएसपी ने बताया कि फरारी के दौरान बोरा ने लगातार अपने ठिकाने बदले। मुकदमा दर्ज होने के 25वें दिन बुधवार 25 सितंबर की सुबह वह अग्रिम जमानत की याचिका लगाने के संबंध में अपने वकील से मिलने के लिए रामपुर आया था। बोरा को तलाश रही पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी के जरिए उसे ट्रेस किया और रामपुर के चक्कू चौक से उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम उसे हल्द्वानी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे हल्द्वानी उप कारागार जेल भेज दिया गया। उधर, एसएसपी ने बोरा को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

मुकेश बोरा अब भी नैनीताल दुग्ध संघ, लालकुआं अध्यक्ष के पद पर बना हुआ है। गंभीर आरोप और 24 दिन फरार रहने के बाद हुई गिरफ्तारी के बाद भी बोरा ने यह पद नहीं छोड़ा है। डेरी निदेशक संजय कुमार खेतवाल ने बताया कि डेरी बोर्ड ऐक्ट के अनुसार, जब तक कोर्ट से दोष सिद्ध नहीं हो जाता है, तब तक अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जा सकता है। या फिर आरोपी खुद पद से त्यागपत्र दे। फिलहाल आरोपी बोरा नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष के पद पर बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि में महिला सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति की जाए
Next: देवप्रयाग में खाई में गिरी कार, व्यक्ति की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.