Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए बने कानून
  • टिहरी

जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए बने कानून

RNS INDIA NEWS 25/09/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  अखिल भारतीय किसान सभा ने जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक के खिलाफ बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बंदर, सूअर, भालू, गुलदार और लावारिस पशुओं से किसानों की खेती व जान माल की सुरक्षा के सवाल पर सरकार को घेरा। मौके पर जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की। बुधवार को किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में नए बस अड्डे से रैली की शुरुआत करते हुए रुद्रा बैंड पहुंची। इसके बाद रुद्रा बैंड से वापस मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंची। इस दौरान किसानों ने जंगली जानवरों से खेत खलिहानों व लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से कोई ठेस उपाय न उठाए जाने पर विरोध किया। इससे पूर्व नए बस अड्डे मे आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजाराम सेमवाल ने कहा कि बंदरों, सूअरों व जंगजी जानवरों के आतंक के सवाल पर देश भर में जिला मुख्यालय एवं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से बंदर, सूअर आदि जंगली जानवरों के आतंक पर रोक लगाने के लिए तत्काल कानून बनाने की मांग करते हुए किसानों को निजात दिए जाने की मांग की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि समूचे देश में जंगली जानवरों के आतंक से किसानों ने खेती करना बंद कर दिया है। कहा कि आज यह हालात पैदा हो गए हैं कि गांव में किसानी करने वाला व्यक्ति जंगली जानवरों के आतंक से बहुत परेशान हो गया है। जबकि शहरों में भी बंदरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में सीटू जिला मंत्री वीरेंद्र गोस्वामी, जिलाध्यक्ष अषाड़ सिंह धिरवाण, पूर्व अध्यक्ष दौलत सिंह रावत, जय सिंह नेगी, नरेंद्र रावत, भावना रावत, जसपाल लाल, प्रताप लाल, बलवंत लाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्थर पर फिसलने से एक की मौत
Next: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.