Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पेंशनरों की शिकायत का समाधान अब व्हाट्सएप पर
  • टिहरी

पेंशनरों की शिकायत का समाधान अब व्हाट्सएप पर

RNS INDIA NEWS 24/09/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। डीएम मयूर दीक्षित की पहल पर जनपद टिहरी गढ़वाल में पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी टिहरी मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि व्हाट्सऐप सेवा के माध्यम से पेंशनर समस्त कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच कोषागार नई टिहरी के व्हाट्सएप नंबर 7617588677 पर पेंशन भुगतान, जीवन प्रमाण पत्र जमा करने, फार्म 16 प्राप्त करने, पेंशन स्लीप डाउनलोड करने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति जैसी सभी पेंशन संबंधी समस्याओें का समाधान घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन की सहायता से प्राप्त कर सकेंगे। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों के जीवन को आसान बनाना है। कहा कि पेंशनरों को अब कोषागार आने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त कर सकेगें। यह सेवा न केवल सुविधाजनक है, बल्कि यह कोषागार की कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता लाएगी। प्रारम्भ में यह सेवा पेंशन संबंधी समस्याओं को हल करने पर केन्द्रित रहेगी। भविष्य में इस सेवा का विस्तार करके पेंशनरों के एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) में पंजीकृत मोबाइल नंबरों से फार्म 16 व पेंशन स्लीप आदि को प्राप्त करने के लिए अनुरोध प्राप्त होता है, तो इन सेवाओं को भी व्हाट्सएप के माध्यम प्रदान करने पर विचार किया जाएगा। इस सेवा से पेंशनरों को आ रही समस्याओं का निराकरण आसानी से किया जा सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने किया अल्मोड़ा की मुख्य बाजार का भ्रमण
Next: प्रदेश में प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम योजना के क्रियान्वयन हेतु 07 जनपदों के 15 ब्लॉक के 128 जनजाति बाहुल्य ग्रामों का चयन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.