Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शहरी विकास मंत्री ने किया नगर निगम का निरीक्षण
  • हरिद्वार

शहरी विकास मंत्री ने किया नगर निगम का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 24/09/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मंगलवार को नगर निगम पहुंचे जहां उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में अभी एक वर्ष का समय और लगेगा। मुझे उम्मीद है कि अगले वर्ष नवरात्र में इस भवन का उद्घाटन हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद महिला कर्मचारी से प्रमाण पत्र बनाए जाने की समयावधि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अधिकतम 15 दिन का समय बताया, लेकिन तभी काउंटर पर खड़े एक व्यक्ति ने बोला साहब मुझे बेटे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किए एक साल हो गया है, लेकिन आज तक नहीं बन पाया। मंत्री ने उनकी पूरी बात सुनकर कैंप लगाकर इस प्रकार के सभी मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। नगर निगम परिसर पहुंचे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बहुमंजिला निगम के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल नगर निगम के जन्म मृत्यु कार्यालय में पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने फाइलों को चेक किया साथ ही वहां मौजूद महिला कर्मी से भी प्रमाण पत्र बनाने के विषय में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री के पूछने पर महिला कर्मी ने बताया कि कागज पूरे होने पर 15 दिन में प्रमाण पत्र बनाकर आवेदनकर्ता को दे देते हैं। लेकिन तभी काउंटर पर बाहर से खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि बेटे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए 2023 में आवेदन किया था। कई बार चक्कर काटने के बाद भी अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। तभी मंत्री को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर तालियान ने बताया कि पोर्टल की धीमी गति एवं अन्य कई कारणों से इस प्रकार के एक हजार से अधिक प्रमाण पत्र की बैकलॉक हैं। शहरी विकास मंत्री ने कैंप लगाकर इस प्रकार के सभी आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नगर आयुक्त वरुण चौधरी, एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, आशु चौधरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में देहरादून का दबदबा
Next: चोरी की छह बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.