Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाकियू नेता राकेश टिकैत के ब्राह्मण विरोधी बयान की निंदा
  • देहरादून

भाकियू नेता राकेश टिकैत के ब्राह्मण विरोधी बयान की निंदा

RNS INDIA NEWS 28/12/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के दस ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त शीर्ष संघठन ब्राह्मण समाज महासंघ की बैठक में एक स्वर में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के ब्राह्नणों के विरुद्ध की गई अपमानजनक, घृणाभरी, अभद्रभाषा, आपत्तिजनक शब्दावली, लिस्ट बनाकर इनसे हिसाब किताब लेने की सरेआम धमकी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में तय किया गया कि उक्त प्रस्ताव जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधामनंत्री, मुख्यमंत्री उप्र व उत्तराखंड को आवश्यक दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाए। यह संयुक्त बैठक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सौजन्य से स्थानीय मनभावन पैलेस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के मुख्य संयोजक ओपी वशिष्ठ ने की व संचालन महासचिव अरुण कुमार शर्मा ने किया। बैठक में महासंघ ने वर्ष 2020 में किये गए ब्राह्मण हितकारी कार्यक्रमों का पुनरावलोकन व समीक्षा करते हुए वर्ष 2021 हेतु संकल्प लिए। बैठक में उत्तराखंड शासन व प्रशासन की निंदा की गई, क्योंकि पीएमओ कार्यालय से दो बार जांच के आदेश आने पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि महासंघ द्वारा कई माह पूर्व जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया था, जिसमें स्थानीय विधायक व एक मन्त्री के द्वारा कोविड महामारी की अनदेखी करते हुए भगवान हनुमान की आरती का भौतिक व्यक्ति के लिए आरती के शब्दों से छेड़छाड़ करते हुए दुरूपयोग किया गया था। इस सम्बंध में मुख्य सचिव से भेंट कर स्मरणपत्र देने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त कई एक मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक के आयोजक मनमोहन शर्मा ने महासंघ के सभी संयोजकगणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में ब्राहमणों के दस शीर्ष संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी ओपी वशिष्ठ, एसपी पाठक, अरुण कुमार शर्मा, डॉ. वी डी शर्मा, राजेन्द्र व्यास, शशि शर्मा, राज कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, हरि कृष्ण शर्मा, मनमोहन शर्मा, पं. राम प्रसाद गौतम, थाने श्वर उपाध्याय, एस पी बहुगुणा, मधुसूदन सुंदरियाल, अरविंद कुमार शर्मा, प्रमोद मेहता, उमेश कौशिक आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्पीकर ने किया विस परिसर में बनी अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त आईटी लैब का निरीक्षण
Next: स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की उपलब्धता का टारेगट शीघ्र पूर्ण करें: सीएस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.