Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जनहित से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता दे: डीएम
  • चमोली

जनहित से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता दे: डीएम

RNS INDIA NEWS 22/09/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की प्रबंधन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्रस्तावित कार्यो का समिति के माध्यम से प्रस्ताव लेने को कहा है। कलेक्ट्रेट में बीते दिन आयोजित समिति बैठक में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा औचित्यपूर्ण रिपोर्ट के आधार पर ही प्रस्तावित कार्यो को स्वीकृति हेतु शासकीय परिषद की बैठक में रखा जाएगा। पूर्व में स्वीकृत प्रस्ताव पर जिनके कार्य पूर्ण हो गए हो उनकी तीन दिन के भीतर यूसी उपलब्ध करा दें। प्रभावित क्षेत्रों में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को लिया जाए। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका फायदा मिले। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा निर्माण कार्यो में डुप्लीकेशी न हो इसके लिए कार्यदायी संस्था स्वीकृत कार्य हेतु प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करें। ऐसे विभाग जिन्होंने अभी तक प्रस्ताव नहीं दिए हैं वे सभी प्रजेन्टेशन के साथ शीघ्र अपना प्रस्ताव उपलब्ध करें। जिला खान अधिकारी नाइजा हसन ने बताया कि विभिन्न विभागों से अब तक कुल 61 प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इसमें 417.97 लाख के 25 प्रस्ताव उच्च प्राथमिकता और 664.97 लाख के 36 अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र के है। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान, ग्रामीण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद नेगी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक से अभद्रता के आरोप में चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन
Next: क्वारब पुल के पास मलबा आने से बंद रहा भवाली-अल्मोड़ा हाईवे

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.