Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में शांति भंग पर पांच लोगों को नोटिस जारी
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में शांति भंग पर पांच लोगों को नोटिस जारी

RNS INDIA NEWS 20/09/2024
rns featured image new
उत्तरकाशी(आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने गत दिनों जुलूस प्रदर्शन के दौरान डीएम कार्यालय में अनावश्यक बयानबाजी व सोशल मीडिया में अनावश्यक टीका टिप्पणी सहित अन्य मामलों में शांति भंग पर पांच लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। वहीं, शुक्रवार को एसडीएम भटवाड़ी कार्यालय से शांति भंग मुचलके को लेकर उक्त व्यक्तियों को नोटिस जारी हुए हैं। शांति भंग पर अब तक 16 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को भेजी जा चुकी है। कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि गत दिनों के घटनाक्रम को देखते हुए पांच लोगों के विरूद्ध शांति भंग का चालान किया गया है, जिसकी रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को भेजी गई है। एसडीएम कार्यालय से शांति भंग मुचलके को लेकर मनोज उर्फ मनुजेंद्र रावत, सुरेंद्रपाल सिंह परमार, सोनू नेगी उर्फ प्रिंस सहित पांच लोगों को नोटिस जारी हुए हैं। इनमें कुछ हिंदू संगठन के लोग भी शामिल हैं। जबकि कुछ को मांस की दुकानें सीज होने के बावजूद दुकानों को खोलने के प्रयास और चोरी छिपे मांस ब्रिक्री पर नोटिस जारी हुए हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में पिछले एक माह से अवैध मांस की दुकानों और एक धार्मिक स्थल को हटाने की मांग को लेकर हिंदू कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला था। साथ ही दुकानों को खुद ही बंद करने की चेतावनी दी। इसके अलावा जिला मुख्यालय में स्थित मस्जिद को हटाने को लेकर भी हिंदू कार्यकर्ता मुखर दिखे। सोशल मीडिया पर इसको लेकर अनावश्यक टीका टिप्पणी भी उक्त व्यक्तियों द्वारा सामने आई थी।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीकेटीसी के सीईओ ने किया केदारनाथ में व्यवस्थाओं का निरीक्षण
Next: अल्मोड़ा: गोदाम से पकड़ी चीड़ की लकड़ी और छिलके, गोदाम सील

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.