Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदीनाथ हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • चमोली

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदीनाथ हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 18/09/2024
rns featured image new

कार्यदायी संस्था को सड़क सुरक्षा के साथ हाईवे सुचारू बनाए रखने के दिए निर्देश।

चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के साथ बद्रीनाथ हाईवे पर कमेडा, चटवापीपल और नंदप्रयाग में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को जल्द से जल्द हाईवे सुचारू करने के साथ ही भूस्खलन क्षेत्रों पर स्थाई ट्रीटमेंट हेतु शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चटवापीपल के पास भूस्खलन क्षेत्र में तत्कालिक समाधान के लिए गेबियन वॉल लगाने के साथ यहां पर सड़क को कम से कम 6 मीटर तक चौडा किया जाए। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के दोनों तरफ चेतावनी साइन बोर्ड लगाए जाए। सुरक्षा के लिए हाईवे पर खाई की तरफ ड्रम और रिफ्लेक्टर लगाए जाए। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के आसपास अतिरिक्त मैनपॉवर और मशीनों की तैनाती रखी जाए। जिलाधिकारी ने डीजीएम को भूस्खलन क्षेत्रों के स्थायी समाधान के लिए तकनीक सर्वेक्षण कराने के निर्देश भी दिए है।
कमेडा में निरीक्षण के दौरान एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि कमेडा स्लाइड जॉन के ट्रीटमेंट के लिए शासन से 5.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। शीघ्र ही कमेडा में स्थायी ट्रीटमेंट का काम शुरू किया जाएगा। जबकि नंदप्रयाग में करीब आधा किलोमीटर पर डेवलप नए भूस्खलन जॉन का सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही नंदप्रयाग स्लाइड जॉन के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए काम शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नंदप्रयाग में हाईवे पर भूस्खलन से आए मलबे का भी त्वरित निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों दिए।
कमेडा और नंदप्रयाग में भारी भूस्खलन से हाईवे बार बार बाधित हो रहा है। जबकि चटवापीपल के पास नया भूस्खलन जोन डेवलप होने से विगत चार दिनों से चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है। कार्यदायी संस्था यहां पर निरंतर काम कर रही है। हाईवे बंद होने पर जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को उचित स्थानों पर ठहराने के साथ भोजन, पेयजल और अन्य राहत सामग्री बांटी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम एसके पांडेय, एनएचआईडीसीएल के प्रबंधक अंकित सोलंकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भू कानून जल्द लागू कराने की मांग की
Next: राहुल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान पर भड़के आर्य

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.