Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मामूली विवाद में मजदूर के पेट में चाकू घोंपा
  • हरिद्वार

मामूली विवाद में मजदूर के पेट में चाकू घोंपा

RNS INDIA NEWS 15/09/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में मजदूर के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। गंभीरवस्था में मजदूर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना शनिवार देर रात उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में घटित हुई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मजदूर सुग्रीम कुमार निवासी हरनहिया बिहार अपने दोस्त सुनील पुत्र शिवपूजन महतो निवासी रामपुर बिहार के साथ यहां आदर्श विहार कॉलोनी भूपतवाला में रहता है। शनिवार देर रात वे अपने कमरे में खाना बना रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी करन निवासी विजय नगर गाजियाबाद यूपी हाल निवासी आददर्श विहार कॉलोनी भी उनके कमरे पर पहुंचा। किसी बात को लेकर हुए विवाद में उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच बचाव करने पर दोनों पक्ष अलग हो गए। आरोप है कि कुछ समय बाद अपने कमरे से चाकू लेकर फिर से पहुंचे करन ने सुनील के पेट में चाकू घोंप दिया। घटनास्थल से आरोपी तुरंत ही फरार हो गया। घायल सुनील को सुग्रीम, टीलू, बिरेंद्र ऑटो रिक्शा से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तरफ से हत्या के प्रयास समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी हवालबाग के छात्रों ने किया मानसखंड विज्ञान केंद्र का भ्रमण
Next: सीएम धामी ने संस्कृत भारती द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीया गोष्ठी’ के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.