Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अवैध संबंधों के चलते पड़ोसी ने की थी किशोर की हत्या
  • नैनीताल

अवैध संबंधों के चलते पड़ोसी ने की थी किशोर की हत्या

RNS INDIA NEWS 14/09/2024
default featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।  लामाचौड़ क्षेत्र में बंद पड़ी एक स्टील फैक्ट्री में बीते गुरुवार को मृत मिले किशोर की हत्या का गई थी। शनिवार को एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या किशोर के ही पड़ोसी ने अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से की थी। दरअसल, किशोर को इसकी जानकारी हो गई थी। पुलिस ने मीरगंज बरेली निवासी हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते गुरुवार को बंद पड़ी फैक्ट्री के पास जंगल में करीब 150 मीटर अंदर पुलिस को 15 वर्षीय एक किशोर का शव मिला था। पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में किशोर की हत्या होने की बात सामने आई। उसका गला घोंटा गया था। साथ ही उसके सीने पर भी मांस दबने के निशान पाए गए। शक के आधार पर पुलिस ने किशोर के पड़ोसी मूलत: बरेली की मीरगंज तहसील के ग्राम दिमना पऊचा एवं हाल निवासी कमलुआगांजा सत्यवीर से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान सत्यवीर के आठ साल के बेटे ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह उसने किशोर को अपने पिता के साथ जाते हुए देखा था। छानबीन आगे बढ़ी तो सत्यवीर ने बताया कि उसने अपने बेटे से किशोर को बुलवाया था। इसके बाद जंगली मुर्गी पकड़ने के बहाने बंद पड़ी फैक्ट्री के पास के जंगल में उसे ले गया। यहां उसने किशोर के सीने पर बैठकर गला घोंट दिया। मुखानी एसओ पंकज जोशी ने ने बताया कि किशोर के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। हत्या का खुलासा करने वाली टीम में एसओ मुखानी पंकज जोशी, आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कम्बोज, एसआई प्रकाश आर्या, सिपाही सुनील आगरी, रविंद्र खाती, बलवंत सिंह और जगदीश राठौर शामिल रहे।

एसएसपी ने बताई हत्या की वजह
कोतवाली के बहुद्देशीय भवन सभागार में एसएसपी पीएन मीणा ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी और किशोर की मां के अवैध संबंध थे। कई बार किशोर ने दोनों को घर में ही देखा भी था। किशोर ने आरोपी के घर आने-जाने का विरोध भी किया था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे डर था कि किशोर अपने पिता को अवैध संबंधों के बारे में न बता दे। इसलिए उसने किशोर की हत्या कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़कें खोलने को युद्ध स्तर पर कार्यवाही करें विभाग
Next: गंग नहर बंद होने से हरकी पैड़ी पर घटी जल की मात्रा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.