Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पीएनबी क्रेडिट कार्ड अधिकारी बन बैंक खाते और एफडी से निकाले 14.87 लाख
  • नैनीताल

पीएनबी क्रेडिट कार्ड अधिकारी बन बैंक खाते और एफडी से निकाले 14.87 लाख

RNS INDIA NEWS 14/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  जालसाज ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताकर मंडी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से 14.87 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यक्ति ने साइबर थाना पंतनगर में तहरीर दी, जहां दर्ज जीरो एफआईआर जांच के लिए कोतवाली पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। पुलिस ने जालसाजी के मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंडी क्षेत्र निवासी प्रहलाद सिंह को 27 अगस्त को अनजान नंबर से एक कॉल आई थी। अनजान कॉलर ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताया। इसके बाद व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजकर फॉर्म भरने की बात कही। इसमें नाम-पता, बैंक खाता संख्या, डेबिट कार्ड नंबर, डेबिट कार्ड के पीछे दर्ज सीवी नंबर एवं अन्य जानकारी भरनी थी। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार प्रहलाद सिंह ने फॉर्म भरकर वापस भेज दिया। कुछ देर बाद व्हाट्सऐप पर दिशा-निर्देश देने की बात कही और ऑनलाइन आमंत्रित किया। अज्ञात कॉलर ने कहा कि क्रेडिट कार्ड बन गया है और 72 घंटे के अंदर पहुंच जाएगा। उसने एक दिन में कार्ड से आठ लाख और दूसरी बार में दो लाख रुपये खर्च करने का झांसा दिया। जालसाज ने प्रहलाद सिंह को विश्वास में लेने के लिए पांच लाख रुपये क्रेडिट कार्ड में भेजने का मैसेज भी भेजा। इसके बाद उनके बैंक खाते से दो बार में 10 लाख रुपये की निकासी हो गई। इसके अलावा एफडी से 4.86 लाख रुपये का ओवरड्राफ्ट भी कर लिया गया। इतना ही नहीं, उनके पत्नी के साथ संयुक्त खाते से भी एक हजार रुपये निकाल लिए गए। जालसाजी का शिकार होने पर प्रहलाद सिंह ने साइबर थाना पंतनगर में तहरीर दी। वहां से मामला हल्द्वानी कोतवाली को ट्रांसफर कर दिया गया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि साइबर थाने से जीरो एफआईआर ट्रांसफर हुई है। इसकी जांच लालकुआं कोतवाल डीएस फर्त्याल को सौंप दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहले से छिपाई देसी पिस्टल लेने रीठासाहिब गया फरार आरोपी
Next: राशिफल 15 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.