Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रूह कंपा देगी ये वारदात : दादा ने ही पोते की बलि दी, आरी से काटकर लाश के टुकड़े नाले में बहाए
  • राष्ट्रीय

रूह कंपा देगी ये वारदात : दादा ने ही पोते की बलि दी, आरी से काटकर लाश के टुकड़े नाले में बहाए

RNS INDIA NEWS 28/08/2025
rns featured image new

प्रयागराज (आरएनएस)। संगमनगरी प्रयागराज के करेली इलाके में अंधविश्वास के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने तांत्रिक के बहकावे में आकर अपने ही रिश्तेदार के 17 वर्षीय बेटे की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने किशोर की हत्या के बाद उसके सिर और धड़ को अलग-अलग कर शहर के दो अलग-अलग कोनों में फेंक दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी शरण सिंह मृतक किशोर पीयूष के सगे दादा का भाई है। पूछताछ में उसने जो खुलासा किया, वह बेहद चौंकाने वाला है। शरण सिंह ने बताया कि उसके बेटे और बेटी ने 2023 और 2024 में आत्महत्या कर ली थी, जिससे वह टूट गया था। इसका कारण जानने के लिए वह एक तांत्रिक के पास गया। तांत्रिक ने उसे बहकाया कि ‘वास्तव में तुम्हारे बच्चों की जगह इस लड़के (पीयूष) को मरना था, लेकिन यह नहीं मरा, इसलिए तुम्हारे दोनों बच्चों की जान चली गई। तुम इसे मार दो, सब ठीक हो जाएगा।Ó
पुलिस के मुताबिक, 11वीं कक्षा का छात्र पीयूष मंगलवार सुबह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वहां पहुंचा ही नहीं। आरोपी शरण सिंह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसी दिन उसकी हत्या कर दी। उसने आरी से पीयूष के सिर और हाथ-पैर काटे। इसके बाद धड़ को एक साड़ी में लपेटकर स्कूटी से नैनी औद्योगिक क्षेत्र के एक नाले में फेंक दिया, जबकि सिर को करेली के सैदपुर कछार इलाके में छिपा दिया।
मंगलवार को ही पुलिस को नैनी में एक किशोर का बिना सिर का धड़ मिला था, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। उधर, पीयूष के घर न लौटने पर उसकी मां कामिनी देवी ने करेली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को एक स्थानीय महिला ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को स्कूटी से बोरे में कुछ फेंकते देखा था। महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस शरण सिंह तक पहुंची और कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर बुधवार को सैदपुर कछार से पीयूष का सिर भी बरामद कर लिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में भी राष्ट्रीय स्तर के फिल्म महोत्सव का हो आयोजन: बर्द्धन
Next: राशिफल 29 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.