Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पुलिस-प्रशासन से हारा अब आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं
  • नैनीताल

पुलिस-प्रशासन से हारा अब आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं

RNS INDIA NEWS 14/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। हल्दूचौड़ निवासी कारोबारी राहुल पांडे ने सिस्टम से न्याय की उम्मीद खत्म होने के बाद 22 सितंबर को फेसबुक पर लाइव आकर पत्नी समेत आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। आरोप है नवंबर 2023 में उनकी दुकान से वनभूलपुरा हल्द्वानी निवासी एक ठेकेदार ने 19 लाख रुपये का पेंट खरीदा था। इसमें से 14 लाख का भुगतान ठेकेदार ने आज तक नहीं किया है। थाना प्रभारी से लेकर एसएसपी और कुमाऊं कमिश्नर तक इसकी शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित पेंट कारोबारी की दोनों किडनी खराब हैं और वह डायलसिस पर हैं।
इस संबंध में सार्वजनिक किए एक पत्र में राहुल ने बताया कि पांच साल पहले उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थीं। परिवार की रोजी-रोटी चलाना और मुश्किल हो गया। किसी तरह बैंक से लोन लेकर पेंट का कारोबार शुरू किया। वनभूलपुरा निवासी ठेकेदार ने बड़ा ठेका मिलने की बात कहकर उनसे 19 लाख रुपये का माल खरीदा। पांच महीने बाद भी भुगतान नहीं आया तो तकादा किया। आरोप है कि इस पर ठेकेदार ने उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। नवंबर 2023 में इसकी शिकायत पुलिस से की, इसके बाद एसएसपी और कुमाऊं कमिश्नर से भी गुहार लगाई लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आज तक उनका भुगतान नहीं हुआ है। कार्रवाई न होने पर राहुल पूर्व में राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने आगामी 22 सितंबर को शाम 5:30 बजे फेसबुक पर लाइव होकर पत्नी समेत आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यक्ति से परिचितों ने हड़पे छह लाख रुपये
Next: सड़कें खोलने को युद्ध स्तर पर कार्यवाही करें विभाग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.