Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बेस चिकित्सालय श्रीनगर में दो सप्ताह से डायलिसिस यूनिट बंद
  • पौड़ी

बेस चिकित्सालय श्रीनगर में दो सप्ताह से डायलिसिस यूनिट बंद

RNS INDIA NEWS 14/09/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  वीर चंद्र सिंह गढ़वाली आयुर्विज्ञान शोध संस्थान के टीचिंग बेस चिकित्सालय में दो सप्ताह से डायलिसिस यूनिट बंद पड़ी हुई है। मामले को लेकर मरीजों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है। डायलिसिस यूनिट बंद होने से दूर-दराज से पहुंचे रहे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बेस चिकित्सालय में प्रत्येक दिन 20 से 25 मरीजों का डायलिसिस होता है। श्रीनगर में डायलिसिस यूनिट संचालित नहीं होने से मरीजों को अब देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। डायलिसिस कराने पहुंचे घसियामहादेव निवासी प्रमोद रतूड़ी ने बताया कि वर्ष 2022 में दिल्ली एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में ही डायलिसिस शुरू की गई। वर्ष 2023 में बेस चिकित्सालय श्रीकोट में डायलिसिस यूनिट शुरू होने से मरीज को लगा कि अब दिल्ली, देहरादून सहित अन्य स्थानों की दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन बीते 26 अगस्त से बेस चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट बंद होने से पौड़ी, टिहरी, चमोली और रूद्रप्रयाग से आने वाले मरीजों का डायलिसिस नहीं हो पा रहा है। बताया कि उनका एक सप्ताह में तीन बार डायलिसिस होता है। बेस चिकित्सालय में डायलिसिस की सुविधा न मिलने पर वह बेबस होकर महंगे दामों पर देहरादून में डायलिसिस कराने को मजबूर हैं। वहीं कीर्तिनगर डागर से उत्तम सिंह, काण्डई से कैलाश, गुप्तकाशी से संदीप, रुद्रप्रयाग से शशि बलोनी, चौरास से शैलेश मलासी ने कहा कि श्रीनगर में डायलिसिस यूनिट बंद होने से उन्हें देहरादून जाना पड़ रहा है। बताया कि यूनिट को सुचारु करने के लिए बेस चिकित्सालय प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं। बावजूद भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गयी है। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन से मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए जल्द डायलिसिस यूनिट को सुचारु करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना के जवान के घर चोरी का मुकदमा दर्ज करने में लग गए 77 दिन
Next: थत्यूड़ में अनियंत्रित होकर ट्राला पलटा

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.