Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कंटेनर-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, दूसरा गंभीर
  • ऊधम सिंह नगर

कंटेनर-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, दूसरा गंभीर

RNS INDIA NEWS 14/09/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  हल्द्वानी रोड पर शनिवार दोपहर आनंदपुर मोड़ के निकट कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लगभग एक घंटे जाम लगा रहा। पुलिस हादसे का कारण तेज स्पीड बता रही है। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर 43 वर्षीय राजकुमार यादव पुत्र राम समुझ यादव निवासी पूर्वी बहलोलपुर प्रतापगढ़ यूपी अपने कंटेनर ट्रक को खाली कर हल्द्वानी से किच्छा की तरफ आ रहा था। जबकि किशोर पुत्र दूधाराम निवासी निजामपुर जड़वाल अजमेर राजस्थान ट्रक में लोहा लादकर पंतनगर सिडकुल जा रहा था। उसके साथ ट्रक हेल्पर रमेश भी था। आनंदपुर मोड़ के निकट दोनों ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रक चालकों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं मौके पर लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। किच्छा कोतवाली के एसएसआई उमेश कुमार ने हादसे का कारण तेज स्पीड बताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना की तरह सुविधा न मिलने से अर्धसैनिकों में आक्रोश
Next: सेना के जवान के घर चोरी का मुकदमा दर्ज करने में लग गए 77 दिन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.