Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धूमधाम से निकली मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा, नम आंखों से दी मां को विदाई
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से निकली मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा, नम आंखों से दी मां को विदाई

RNS INDIA NEWS 13/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में शुक्रवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। बुधवार रात से लगातार बारिश का दौर जारी रहा। शुक्रवार को बारिश के बीच मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभायात्रा निकाली गई। बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के बाजारों में लोगों ने घर की छतों, बालकनी से मां के दर्शन किए। जगह-जगह महिलाओं ने डोले पर पुष्प वर्षा और अक्षत अर्पित कर मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई दी। शोभा यात्रा में शामिल लोग मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने के लिए पूरा शहर उमड़ा। इससे पूर्व मंदिर में मां नंदा-सुनंदा की आरती की गई। जिसके बाद बारिश के बीच शंख ध्वनि के साथ नंदादेवी मंदिर में शोभा यात्रा परिक्रमा के बाद विदा की गई। यहां से शोभा यात्रा बसंल गली, शिखर तिराहा से माल रोड होते हुए मुख्य बाजार से कैंट होते हुए दुगालखोला पहुंची। जगह-जगह पर मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। जिसके बाद विधि-विधान से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत, चार घायल
Next: आज का युवा देश के प्रति जिम्मेदार भी है और कर्तव्य परायण भी : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.