Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
  • चमोली

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 12/09/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से उत्तराखंड राज्य के चमोली सहित 10 जिलों में कहीं कही भारी से अत्यंत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े समस्त अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। साथ स्थानीय जनता को विशेष सावधानी, सुरक्षा एवं आवगमन में नियंत्रण रखने की सलाह दी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा और आवागमन पर नियंत्रण रखा जाए। किसी भी आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए। मोटर मार्ग बाधित होने की दशा में सड़क निर्माणदायी संस्थाएं तत्काल सड़क खुलवाना सुनिश्चित करें। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहे। समस्त चौकी, थाने भी आपदा प्रबंधन संबधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित अलर्ट पर रहें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर-01372-251437, टोल फ्री नंबर-1077 मोबाइल नंबर-9068187120 एवं 7055753124 पर तत्काल देना सुनिश्चित करें। कोई भी अधिकारी अपना फोन स्विच ऑफ नहीं रखेंगे। फंसे हुए लोगों के लिए खाद्यान्न सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था रखी जाए। नगर एवं कस्बों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने दो अफसरों का रोका वेतन
Next: डीएम के निर्देश पर चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों की जांच के लिए चलाया विशेष अभियान

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.