Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संविदा श्रमिकों ने जल संस्थान में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने को लेकर किया सचिवालय कूच
  • देहरादून

संविदा श्रमिकों ने जल संस्थान में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने को लेकर किया सचिवालय कूच

RNS INDIA NEWS 12/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने जल संस्थान में आउटसोर्स से ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर सेवायोजन पोर्टल और अन्य सेवायोजन एजेंसी में समायोजन को लेकर गुरुवार को सचिवालय कूच किया। पुलिस ने चार घंटे से अधिक समय तक संविदा श्रमिकों को सुभाष रोड के पास बैरिकैडिंग पर रोके रखा। मुख्यमंत्री के पीआरओ द्वारा ज्ञापन लेने और वार्ता का आश्वासन देने के बाद ही प्रदर्शनकारी बैरिकैडिंग से हटने को राजी हुए। लेकिन मांग पूरी करने के अल्टीमेटम के साथ नेहरु कॉलोनी जल संस्थान मुख्यालय में धरने पर जा बैठे। गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच जल संस्थान के संविदा श्रमिकों ने अपना कूच परेड ग्राउंड से शुरू किया। पर पुलिस ने सचिवालय के पास सुभाष रोड सेंट जोसेफ तिराहे में प्रदर्शनकारियों को बैरीकैडिंग पर ही रोक दिया इस पर वे वहीं धरना देकर सभा करने लगे। कई घंटों के बाद ज्ञापन लेने आए सीएम के पीआरओ ने सीएम व सचिव प्रशासन से वार्ता कराने के लिए दस दिन का समय मांगा। संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि यदि दस दिन में भी समस्या का हल नहीं हुआ तो सीएम का घेराव किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी जल संस्थान मुख्यालय में जाकर धरने पर बैठ गए। यहां श्रमिकों का धरना पिछले 35 दिन व क्रमिक अनशन 30 दिनों से चल रहा है। महामंत्री मंगलेश लखेड़ा ने कहा कि जल संस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कार्मिक करीब 20 से 25 सालों से पेयजल जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में योगदान दे रहे हैं, विभाग द्वारा श्रमिकों के बीच में ठेकेदारों को रखा गया है। ठेकेदार श्रमिकों को न तो पूरा मानदेय देते हैं, न ही ईपीएफ, ईएएआई जैसी मूलभूत सुविधा का लाभ दे रहे हैं, उन्हें कोई अवकाश भी नहीं मिलता। मौके पर श्याम सिंह सम्बल, गणेश नाथ, बलबीर पयाल, प्रवीन बोहरा, सुरजीत डोबरियाल, परशुराम, चंद्रमोहन खत्री, सूर्य प्रकाश, पूरन चंद चौबे आदि मौजूद रहे।

आम आदमी, रीजनल पार्टी ने दिया समर्थन
संविदा श्रमिकों के सचिवालय कूच को आम आदमी पार्टी और राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मौके पर पहुंचकर समर्थन दिया। आप पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ.शोएब अंसारी, प्रदेश सचिव श्यामलाल नाथ, दून महानगर अध्यक्ष शरद जैन समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी से केन्द्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने जल संस्थान के उच्चाधिकारियों को निशाने पर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यावरण मित्रों का होगा दो लाख का बीमा
Next: प्रधानाचार्य भर्ती निरस्त नहीं तो आंदोलन भी वापस नहीं

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.