Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधानाचार्य भर्ती निरस्त नहीं तो आंदोलन भी वापस नहीं
  • देहरादून

प्रधानाचार्य भर्ती निरस्त नहीं तो आंदोलन भी वापस नहीं

RNS INDIA NEWS 12/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रधानाचार्य की विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय पर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। आज गुरूवार को टिहरी और चंपावत के शिक्षक अनशन पर बैठे। शिक्षकों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती को स्थगित करने के बजाए तत्काल निरस्त करने की मांग की। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि जब तक परीक्षा पूरी तरह से निरस्त नहीं की जाती, शिक्षक आंदोलन वापस नहीं लेंगे। अभी हाल में सरकार ने भर्ती को स्थगित किया है। न तो संघ को ही विधिवत सूचना दी और न ही कोई समझौता ही किया है। जब तक सरकार शत प्रतिशत प्रमोशन और वर्तमान सीधी भर्ती पर पुनर्विचार करने का लिखित आश्वासन नहीं देती, शिक्षक आंदोलन जारी रहेगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि भर्ती स्थगित होने के आधार पर गुमराह न हों। प्रधानाचार्य का पद शतप्रतिशत पदोन्नति का पद है। यदि सरकार न मानी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। आज क्रमिक अनशन पर जिलाध्यक्ष-टिहरी दिलबर रावत, बुद्धि प्रसाद भट्ट,जगमोहन शर्मा,लक्ष्मण सिंह रावत, संजय गुसाईं, जिलाध्यक्ष- चंपावत जगदीश अधिकारी,इंदुवर जोशी, अमित कुमार, कुलदीप चौहान, विनोद गहतोड़ी, गोविंद मेहता आदि बैठे।
दोपहर अपर निदेशक-माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने फोन पर संघ अध्यक्ष चौहान से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्ती को फिलहाल स्थगित कर दिया। उन्होंने से अब शिक्षकों से आंदोलन वापस लेकर शिक्षा व्यवस्था को सुचारू करने करने की अपील की। हालांकि संघ ने बिना लिखित आश्वासन लिए आंदोलन वापस लेने से इंकार कर दिया।
धरना-प्रदर्शन में जगदीश बिष्ट, लक्ष्मण सजवान, दिनेश नौटियाल, राजमोहन सिंह रावत,प्रणय बहुगुणा, श्याम सिंह सरियाल,गोकुल सिंह मार्तोलिया,हेमंत पैन्यूली, रवि शंकर गुसाईं, महेंद्र पटवाल,नवजीत बधानी, रविंद्र सिंह राणा, कुलदीप भंडारी, शिव सिंह नेगी, नरेश भट्ट, पूरण धस्माना, शिशुपाल भंडारी, विजय गुसाईं, मदन मोहन सेमवाल, धर्मवीर रावत, रजनीश नौटियाल, लोकेंद्र रावत, दौलत राम पूरवाल धनवीर रमोला, कुशाल सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संविदा श्रमिकों ने जल संस्थान में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने को लेकर किया सचिवालय कूच
Next: शॉर्ट सर्किट के जरिए दुर्गियाना एक्सप्रेस को ब्लास्ट कराने की साजिश!, बड़ा हादसा टला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.