Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! नेशनल हाईवे पर गिर रहे बड़े-बड़े पत्थर; 61 सड़कें बंद
  • देहरादून

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! नेशनल हाईवे पर गिर रहे बड़े-बड़े पत्थर; 61 सड़कें बंद

RNS INDIA NEWS 12/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बुधवार रात से बारिश हो रही है। खासकर पहाड़ी इलाकों में गुरूवार सुबह से तेज बरसात हो रही है। जगह-जगह भूस्खलन और भू-धंसाव से 61 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-धारचूला सीमा मार्ग और टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। तवाघाट-धारचूला मार्ग तवाघाट के पास भू धंसाव होने से बंद पड़ा हुआ है जबकि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संतोला के पास मलबा आने से बंद है। यहां रूक रूक कर पत्थर गिर रहे हैं। प्रशासन मुस्तैद है और अधिकारी जेसीबी से मार्ग खोलने में जुटे हुए हैं।
पिथौरागढ़ जिले में भी बीती रात से तेज बरसात हो रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जिले में 18 सड़कें ठप पड़ी हैं। इनमें एक बॉर्डर मार्ग के अलावा थल-सतलिंग राज्यमार्ग और 16 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। भूस्खलन के चलते चंपावत जिले में कुल 14 सड़कें बंद हैं। इनमें टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ककरालीगेट-ठुलीगाड़ राज्यमार्ग के अलावा 12 ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें हैं। इसी प्रकार नैनीताल जिले में भी बीती रात से तेज बरसात हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में कुल 21 सड़कें भूस्खलन के चलते बाधित हैं। इनमें दो राज्यमार्ग और दो जिला मार्ग भी शामिल हैं।
बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में अपेक्षाकृत कम नुकसान की सूचना है। दोनों जिलों में यहां आठ सड़कें बंद हैं। अल्मोड़ा में रानीखेत-खैरना-मोहान राज्यमार्ग के साथ ही एक ग्रामीण सड़क बंद पड़ी है। इसी प्रकार बागेश्वर में भी भूस्खलन के चलते मलबा आने से छह ग्रामीण मार्ग बंद पड़े हुए हैं। हालांकि बागेश्वर में जिला प्रशासन चौकन्ना है और जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिले में हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश हैं। खासकर घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये गये हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं की गति में तेजी लाएं सभी विभाग
Next: डोला विसर्जन के साथ नंदा अष्टमी मेले का समापन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.